फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कंगारू गेंदबाज के सामने दम तोड़ देता है कोहली का मैजिक बैट, सबूत है यह रिकॉर्ड

Sun, 09 Dec 2018 07:06 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
lyon-kohli
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाए। इसी के साथ मैच में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया पर 166 रन की बढ़त भी हासिल कर ली है।
 
विज्ञापन

2 of 5
विराट-पुजारा
फिलहाल क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा के साथ अजिंक्य रहाणे जमे हुए हैं और चौथे दिन भारत की दूसरी पारी का आगाज यही दो बल्लेबाज करेंगे। वहीं, तीसरे दिन के खेल में कप्तान कोहली एक बार फिर बड़ा स्कोर करने में नाकाम हो गए।
विज्ञापन

3 of 5
virat kohli
चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान विराट कोहली (34) को ऑस्ट्रेलिया के स्पिन गेंदबाज नाथन लायन ने शॉर्ट लेग पर खड़े आरोन फिंच के हाथों कैच आउट करवाया।

4 of 5
nathan lyon - फोटो : File
दूसरी पारी में कोहली का आउट होना नाथन लायन के लिए खास रहा क्योंकि उन्होंने ही कोहली को पवेलियन भेजा. इस विकेट से उन्होंने जेम्स एंडरसन और और स्टुअर्ट ब्रॉड को पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जेम्स एंडरसन
दरअसल लायन ने छठी बार कोहली को आउट किया है। नाथन ने कोहली को छठी बार आउट कर एंडरसन और ब्रॉड को पीछे छोड़ा। ब्रॉड और एंडरसन कोहली को पांच-पांच बार किया। लिहाजा कोहली को सबसे ज्यादा बार आउट करने का रिकॉर्ड लायन के नाम रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें