फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेयरवेल स्पीच में आशीष नेहरा बोले- मैं हमेशा खुश रहता हूं, संन्यास का होगा ये बड़ा फायदा

Thu, 02 Nov 2017 01:52 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 8
आशीष नेहरा - फोटो : pti
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल के बाद क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया। 38 वर्षीय नेहरा के आखिरी इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया ने 53 रन से जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को राजकोट में खेला जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
आशीष नेहरा - फोटो : twitter
दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मैच समाप्त होने के बाद आशीष नेहरा ने कहा कि 18 वर्ष के लंबे करियर में 12 सर्जरी कराने के बाद अब उनके शरीर को राहत मिलेगी। बता दें कि नेहरा का सफल करियर चोटों से जूझते हुए बीता। उन्होंने टेस्ट में 44, वन-डे में 157 और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 34 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

3 of 8
आशीष नेहरा - फोटो : twitter
नेहरा ने कहा, 'मैं इन सभी चीजों को मिस करूंगा। आप इसी के लिए ट्रेनिंग करते हैं। एक चीज निश्चित है कि अब मेरे शरीर को राहत मिलेगी। मैंने पहले ही कहा था कि कुछ वर्ष और खेल सकता हूं, लेकिन इससे बेहतर क्रिकेट को अलविदा कहने का समय नहीं हो सकता।'

4 of 8
आशीष नेहरा - फोटो : twitter
नेहरा से कप्तान विराट कोहली ने पारी का आखिरी ओवर करने की गुजारिश की थी। इस बारे में नेहरा ने कहा, 'मैं उनमें से एक गेंदबाज हूं, जिसने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा बार पारी का आखिरी ओवर किया। मगर वो परिस्थिति अलग थी। आज तो मुझ पर कोई दबाव नहीं था।'
विज्ञापन

5 of 8
आशीष नेहरा और जसप्रीत बुमराह
नेहरा ने साथ ही कहा कि जब उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू किया था, तब से आज तक खेल में काफी बदलाव हुआ है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कहा, 'मैंने यहां (फिरोजशाह कोटला स्टेडियम) अपना पहला मैच 1997 में खेला था। तब से अब तक नियम बदल गए हैं और काफी रन बनने लगे हैं। मगर जो भी हुआ, ये टीम यहां रुकने के लिए आई। भारतीय क्रिकेट का भविष्य अगले 6 से 7 सालों के लिए सुरक्षित हाथों में है।'
विज्ञापन

6 of 8
आशीष नेहरा
नेहरा ने कहा कि ऐसे कई पल होते हैं जो क्रिकेटरों को परिभाषित करते हैं और कुछ पलों से उनकी छवि बनती है। उन्होंने कहा, 'मैंने कई कप्तानों के लिए खेला है, लेकिन यह यादगार सफर रहा। मैंने वीरू को भी इस बारे में कहा था। उन्होंने कई रन बनाए, लेकिन लोग उन्हें अभी भी मुल्तान का सुल्तान कहते हैं। इसलिए आप किसी विशेष पल के लिए जाने जाते हैं।'
विज्ञापन

7 of 8
आशीष नेहरा - फोटो : PTI
नेहरा ने कई वर्षों पहले टेस्ट क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था, लेकिन उन्हें इसका जरा भी मलाल नहीं है। उन्होंने कहा, 'कई बार आपको खराब गेंदों पर विकेट मिल जाता है। मगर एक क्रिकेटर के रूप में आको समझना होता है कि करना क्या है। ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने मुझसे पूछा कि टेस्ट क्रिकेट खेलना पसंद है, लेकिन आप ग्लास को आधा भरा या आधा खाली देख सकते हैं।'
विज्ञापन

8 of 8
आशीष नेहरा - फोटो : twitter
बकौल नेहरा, 'मैंने आखिरी टेस्ट तब खेला जब 24 या 25 साल का था, लेकिन अंत में मैंने 18 वर्ष तक टीम इंडिया की सेवा की और अपना आखिरी मैच खेला। इससे ज्यादा मुझे जरुरत नहीं है। मुझे किसी बात का मलाल नहीं है। मैं हमेशा खुश रहता हूं। संन्यास लेने के बाद भी या ऐसे भी खुश रहता हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें