मुथैया मुरलीधरन
- फोटो : Getty
दिग्गज स्पिनर मुरलीधरन उन तीन नए गवर्नर में शामिल हैं, जिनको राजपक्षे ने इस पद के लिए चुना है। राष्ट्रपति गोटबाया ने मुरलीधरन के अलावा अनुराधा यहमपथ को पूर्वी प्रांत और तिस्स वितरणा को उत्तर मध्य प्रांत का गवर्नर नियुक्त किया है। अनुराधा राष्ट्रीय व्यापार मंडल की अध्यक्ष और गारमेंट एक्सपोर्ट कंपनी की डायरेक्टर हैं। जबकि वितरणा पूर्व मंत्री और लियोन ट्रॉट्स्की के सिद्धांतों को मानने वाली लंका समा समाज पार्टी (एलएसएसपी) के नेता हैं।