अगले माह अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज से बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान हट गए हैं। पांव में लगी चोट से जूझ रहे मुस्ताफिजुर ने पिछले हफ्ते राष्ट्रीय शिविर के दौरान दर्द की शिकायत की थी। आईपीएल में मुस्ताफिजुर मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे।