फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्फिकुर रहीम ने दोहरा शतक जड़ बनाया विश्व रिकॉर्ड, धोनी-संगकारा-गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

Tue, 13 Nov 2018 03:15 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Mushfiqur Rahim
मुश्फिकुर रहीम टेस्ट इतिहास में दो दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। मुश्फिकुर जिंबाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नाबाद 219 रन बनाए जिससे बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी सात विकेट पर 522 रन बनाकर समाप्त घोषित की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Mushfiqur Rahim
मुश्फिकुर ने 421 गेंदों की पारी में 18 चौके और एक छक्का लगाया। मुश्फिकुर ने बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट मैचों में सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
विज्ञापन

3 of 6
mushfiqur rahim
उन्होंने शाकिब अल हसन (217 रन बनाम न्यूजीलैंड वेलिंगटन 2017) के रिकॉर्ड को भी तोड़ा। अपनी इस पारी के दौरान मुश्फिकुर रहीम ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

4 of 6
मुश्फिकुर रहीम - फोटो : ESPN
उन्होंने एक ऐसा काम कर दिया जो दुनियाभर में कोई भी विकेटकीपर-बल्लेबाज नही कर सका था। मुश्फिकुर के अलावा दुनिया के किसी भी विकेटकीपर ने एक से ज्यादा दोहरे शतक नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
मुश्फिकुर रहीम - फोटो : File
अब तक दुनियाभर में सिर्फ 7 विकेटकीपर बल्लेबाजों ने 1-1 दोहरा शतक लगाया है, लेकिन किसी ने भी एक से ज्यादा दोहरे शतक नहीं लगाए थे। रहीम इससे पहले श्रीलंका के खिलाफ भी एक दोहरा शतक जमा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 7 विकेटकीपर-बल्लेबाजों ने जड़ा दोहरा शतक

6 of 6
ms dhoni test
ब्रेंडन कुरुप्पु (श्रीलंका)- 201 रन- 1987
एंडी फ्लावर (जिंबाब्वे)- 232 रन- 2000
एड्म गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया)- 204 रन- 2002
कुमार संगकारा (श्रीलंका)- 230 रन- 2002
एमएस धोनी (भारत)- 224 रन- 2013
मुशफिकुर रहीम (बांग्लादेश)- 200 रन- 2013
मुश्फिकुर रहीम (बांग्लादेश)- 219* रन- 2018
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें