rohit sharma 100
रोहित ने मैच के बाद कहा, 'टीम के नजरिए और खिलाड़ियों के लिए यह महत्वपूर्ण था कि ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले वे रन बनाए। मुझे खुशी है कि वह (धवन) मैच जिताने वाली पारी खेल पाया और महत्वपूर्ण दौरे से पहले फॉर्म हासिल कर पाया।'
उन्होंने कहा, 'ऋषभ में भी रन बनाने की भूख है। यह उनकेलिए शानदार मौका था। हमने पहले छह ओवर के भीतर दो विकेट गंवा दिए थे। थोड़ा दबाव भी था। वे इससे अच्छी तरह निपटे और यह मैच जिताने वाली साझेदारी थी। टीम के नजरिए से यह महत्वपूर्ण है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने रन बनाए।'