फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जन्मदिन पर पोलार्ड ने बीच मैदान की शर्मनाक हरकत, अब लगा जुर्माना

Mon, 13 May 2019 10:22 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पोलार्ड - फोटो : अमर उजाला
IPL 2019 के फाइनल मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाज कीरोन पोलार्ड ने जहां अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीता वहीं अपनी हरकत से उन्होंने एक विवाद को जन्म दे दिया। बीच मैदान किए गए हरकत से नाराज अंपायर ने उन्हें नियमों का पालन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

2 of 7
पोलार्ड - फोटो : social media
मुंबई की बल्लेबाजी के दौरान आखिरी ओवर की तीसरी गेंद को वाइड न देने पर पोलार्ड नाराज हो गए। ड्वेन ब्रावो के गेंद फेंकने से पहले पोलार्ड लेग से ऑफ स्टंप की तरफ आ गए। ब्रावो ने गेंद और बाहर फेंक दी। ये गेंद क्रीज बॉक्स के बाहर पिच हुई थी और नियमों के मुताबिक वाइड करार दी जानी चाहिए थी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

3 of 7
पोलार्ड - फोटो : social media
पोलार्ड इससे नाराज हुए लेकिन कहा कुछ नहीं। ब्रावो जब अगली गेंद फेंकने आए तो पोलार्ड ऑफ स्टंप के बहुत बाहर खड़े थे। ब्रावो रनअप पर भाग रहे थे। उसी दौरान पोलार्ड ऑफ स्टंप से और आगे बढ़ते चले गए यहां तक कि वो पिच एरिया के बाहर निकल गए।

4 of 7
पोलार्ड - फोटो : social media
पोलार्ड की इस हरकत को दोनों अंपायर ने खेल भावना और नियम के विरुद्ध पाया। पोलार्ड को बुलाया गया और काफी देर उनसे बातचीत की गई। इसके पहले पोलार्ड ने बल्ला हवा में उछाल दिया था। 

देखें वीडियो
 
विज्ञापन

5 of 7
पोलार्ड अंपायर - फोटो : social media
मैच के बाद पोलार्ड को  IPL के कोड ऑफ़ कंडक्ट के लेवल 1 के तहत दोषी पाया गया जिसके बाद उनपर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

6 of 7
pollard
वहीं पोलार्ड ने एक बार फिर से मुंबई के लिए फाइनल में शानदार पारी खेली। पोलार्ड ने मात्र 25 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 41 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पोलार्ड - फोटो : social media
पोलार्ड को सीजन में बेस्ट कैच पकड़ने के लिए 1 लाख रुपए का इनाम भी दिया गया। पोलार्ड ने बाउंड्री पर सुरेश रैना का जबरदस्त कैच पकड़ा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें