लोकसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में है। इस बीच जहां नेताओं की रैलियां व बयान चर्चाओं का केंद्र बन रहे हैं, वहीं इन सब से अलग एक और पोलिंग अधिकारी की तस्वीर सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही है।
विज्ञापन
2 of 10
नीले ड्रेस में पोलिंग ऑफिसर
- फोटो : Social Media
नीले रंग की ड्रेस पहले इस महिला अधिकारी के बारे में बताया जा रहा है कि इनकी ड्यूटी भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा के किसी पोलिंग बूथ पर लगी थी।
विज्ञापन
3 of 10
blue Dress polling officer
- फोटो : Social Media
अपने चुनाव सहयोगी के साथ ईवीएम को ले जाते हुए उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रही हैं।
4 of 10
blue Dress polling officer
- फोटो : Social Media
इस महिला के हाथ में ईवीएम का जो बॉक्स है, उस पर 154 लिखा है। यह भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा का नंबर है।
विज्ञापन
5 of 10
blue Dress polling officer
- फोटो : Social Media
हालांकि अभी तक इस महिला अधिकारी के बारे में कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश की एक महिला चुनाव अधिकारी की पीली साड़ी में फोटो वायरल हुई थी।
विज्ञापन
6 of 10
mystery poll official
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पीली साड़ी वाली यह महिला एक सरकारी अधिकारी है। अपने लुक को लेकर चर्चा में आई इस पोल अधिकारी का नाम रीना द्विवेदी है जो पीडब्ल्यूडी विभाग में काम कार्यरत है।
विज्ञापन
7 of 10
mystery poll official
- फोटो : अमर उजाला
रीना मोहनलाल गंज के नगराम में मतदान करवाने पहुंचीं थीं जब उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गईं। उनके बूथ पर 100 प्रतिशत मतदान की खबर भी वायरल हुई थी लेकिन फिर बाद में पता चला कि वहां 70 फीसदी मतदान हुआ है।
8 of 10
mystery poll official
- फोटो : अमर उजाला
रीना की पीली साड़ी, आंखों पर सनग्लासेज और हाथ में ईवीएम मशीन। उनका ये लुक ही है जो उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर चुका है। जब अमर उजाला ने उनसे इस बारे में पूछा तो वह बोली कि अच्छा लग रहा है लोग जान रहे हैं, पहचान रहे हैं। यहां तक कि लोग रीना को रास्ते में रोककर भी सेल्फी लेने लगते हैं।
9 of 10
mystery poll official
- फोटो : अमर उजाला
रीना बताती हैं कि उन्हें कई लोगों के फोन भी आ चुके हैं कि आप तो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। जब मुझे पहली बार ये पता चला तो मुझे बड़ी हैरानी हुई। लेकिन अब अच्छा लगता है। शुरुआत में रीना को कई लोग मिस जयपुर नलिनी सिंह बताते थे।
अन्य सरकारी अधिकारियों से अलग दिखने वाली रीना द्विवेदी अब पूरे देश में फेमस हो चुकी हैं। चुनाव अधिकारी के तौर पर ये लखनऊ से 40 किलोमीटर दूर मोहनलाल गंज क्षेत्र में नगराम गांव में पांचवें चरण की वोटिंग करवाने पहुंचीं थीं और इनकी पीली साड़ी वायरल हो गई।