फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी-मनजोत नहीं यह खिलाड़ी है IPL का सबसे यंग क्रिकेटर, तोड़ चुका है वकार यूनुस का रिकॉर्ड

Sun, 08 Apr 2018 06:01 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
mujeeb ur rahman
आईपीएल सीजन-11 में भारत की अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ियों को भी चुना गया है। इन युवा खिलाड़ियों में मनजोत कालरा, पृथ्वी शॉ और कमलेश नागरकोटी जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं। हालांकि इन खिलाड़ियों से भी कम उम्र के एक क्रिकेटर को इस टूर्नामेंट में एंट्री मिल चुकी है। दरअसल अफगानिस्तान के क्रिकेटर मुजीब उर रहमान अपनी उम्र को लेकर सुर्खियों में हैं। इस सीजन में यह खिलाड़ी किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलता नजर आएगा।
विज्ञापन

2 of 6
mujeeb ur rahman
मुजीब 21वीं सदी में जन्मे 17 साल के मुजीब को इस सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा है। राशिद खान (9 करोड़) और मोहम्मद नबी (1 करोड़) के बाद वह आईपीएल खेलने वाले तीसरे क्रिकेटर हैं।
विज्ञापन

3 of 6
mujeeb ur rahman
कई घरेलू लीग में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद वह 1 वनडे मैच में 5 विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के गेंदबाज हैं। ये शानदार परफॉर्मेंस उन्होंने जिम्बावे के खिलाफ किया था।

4 of 6
वकार यूनुस - फोटो : ANI
इससे पहले ये कीर्तिमान पाक क्रिकेटर वकार यूनिस के नाम था। मुजीब ने 28 साल बाद यह रिकॉर्ड तोड़ा है। वकार ने 19 साल की उम्र में 1990 में श्रीलंका के खिलाफ 5 विकेट झटके थे।
विज्ञापन

5 of 6
mujeeb ur rahman
मुजीब ने 15 वन-डे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि इस खिलाड़ी ने अभी तक सिर्फ 2 टी-20 मैच ही खेले हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
DD VS KXIP
इस आईपीएल में पंजाब की उन पर खास उम्मीदे हैं। किंग्स इलेवन पंजाब का पहला मुकाबला आज दिल्ली डेयरडेविल्स से होगा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें