फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषभ पंत पर मेहरबान हुए चयनकर्ता, बोले- टीम मैनेजमेंट देना चाहता है उन्हें कुछ और मौके

Sat, 16 Feb 2019 02:31 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
rishabh pant
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को टीम में चुने जाने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि विश्व कप के लिए टीम को अंतिम रूप देने से पहले टीम मैनेजमेंट उन्हें कुछ और मौके देना चाहता है।
विज्ञापन

2 of 5
pant
बता दें कि पंत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वन-डे सीरीज के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया। उन्हें दिनेश कार्तिक के स्थान पर टीम में चुना गया है। पंत ने अपना पिछला वन-डे पिछले साल अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। 
विज्ञापन

3 of 5
एमएसके प्रसाद
टीम चयन के बाद प्रसाद ने कहा, 'हमने इस बात को ध्यान में रखते हुए पंत को टीम में शामिल किया क्योंकि वह बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और हम टीम प्रबंधन के साथ चर्चा करने वाले हैं। हम पंत के लिए सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी स्थान तलाशने की कोशिश करेंगे और बाएं हाथ के बल्लेबाज के साथ बाएं-दाएं संयोजन का फायदा उठाएंगे। हम विश्व कप के लिए अंतिम टीम चुनने से पहले पंत को कुछ और वन-डे मैचों में मौका देना चाहते हैं।'

4 of 5
Siddarth Kaul
मुख्य चयनकर्ता ने सिद्धार्थ कौल को लेकर कहा, 'कौल अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और वह योजना का हिस्सा हैं।' इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ 31 रन पर पांच विकेट लेकर इंडिया-ए की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय को उनके इस शानदार प्रदर्शन का फल मिला है और उन्हें पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
mayank markande
प्रसाद ने कहा, 'हम बैक अप स्पिनर के रूप में मयंक को देख रहे हैं। इसलिए हमने उन्हें पहले भारत-ए टीम में रखा और उन्होंने हाल ही में दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ शुक्रवार को पांच विकेट लिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें