फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन तीन खिलाड़ियों से ऋषभ पंत को खतरा, नहीं बनाए रन तो टीम से पत्ता कटना तय

Sat, 21 Sep 2019 01:48 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Rishabh Pant - फोटो : social Media
टीम इंडिया रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलेगी। । मोहाली में खेले गए दूसरे मुकाबले को विराट सेना ने सात विकोट से जीत लिया था, लेकिन इस जीत के बाद भी टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। पंत को टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने इशारों ही इशारों में चेतावनी दे डाली है।
विज्ञापन

2 of 4
ऋषभ पंत - फोटो : social Media
दूसरे मैच में भारतीय टीम की ओर से नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत ने एक बार फिर लापरवाही भरे शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया। पंत के इस रवैया के बाद टीम के चयनकर्ताओं ने उनके विकल्प को तैयार करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 4
एमएसके प्रसाद - फोटो : सोशल मीडिया
चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा है कि वह ऋषभ पंत के विकल्प के तौर पर ईशान किशन, संजू सैमसन और अन्य विकेटकीपरों पर निगाहें रखे हुए हैं। इसके अलावा युवा कीपर श्रीकर भरत भी घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पंत ने दूसरे टी-20 में महज चार रन बनाए थे। इस तरह के प्रदर्शन की वजह से इनके ऊपर अब टीम से बाहर होने का भी खतरा मंडरा रहा है। 
विज्ञापन

4 of 4
ऋषभ पंत-एमएस धोनी - फोटो : social Media
महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रेक लेने के बाद से पंत टीम के मुख्य विकेटकीपर के तौर पर खेल रहे हैं, लेकिन उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे हैं। प्रसाद का हालांकि मानना है कि पंत जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ धैर्य रखने की जरूरत है। टीम इंडिया के नए बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर भी पंत की बल्लेबाजी को लेकर काफी सख्त हैं। उन्होंने कहा था कि, पंत को समझना चाहिए कि लापरवाही और बेपरवाही में क्या फर्क होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें