फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

B'Day Spcl: पापड़ बेचा करती थी मां, शादी से पहले ही पिता बन चुके थे क्रिस गेल

Sat, 21 Sep 2019 11:53 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस्टोफर हेनरी गेल आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 21 सितंबर 1979 को जमैका में जन्में गेल अपनी प्लेब्वॉय इमेज, महंगी कारों और पार्टियों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। लग्जरी लाइफ जीने के शौकीन गेल की नेट वर्थ लगभग 250 करोड़ है। मगर गेल या उनका परिवार कभी शुरू से इतना रईस नहीं था।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
क्रिस गेल अपने पिता के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
गेल के पिता पुलिस में थे, जबकि उनकी मां पापड़ बेचकर पैसे कमाती थीं। क्रिस को मिलाकर घर में छह बच्चे थे, जिसमें क्रिस का नंबर पांचवां था। हालांकि गेल का परिवार गरीब नहीं था, लेकिन ज्यादा बच्चे होने की वजह से उनकी डिमांड्स पूरी करने के लिए उनकी मां पापड़ बनाने का काम करती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
जमैका की पहाड़ियों में क्रिस गेल का आलीशान बंगला है, जिसमें उन्होंने हाउस पार्टी के लिए खास जगह बना रखी है। इस तीन मंजिला महलनुमा घर में पूल पार्टी के लिए स्विमिंग पूल तो है ही घर के अंदर एक डांस फ्लोर भी है।

4 of 5
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया
6 फुट और 4 इंच लंबे के क्रिस गेल को गाना गाने का भी शौक है। 2012 टी-20 विश्व कप के दौरान उनका गंगनम स्टाइल डांस क्रिकेट फैंस को खूब पसंद आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्रिस गेल अपनी पत्नी नताशा के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
शादी से पहले ही गेल पिता बन गए थे,  वो अपनी गर्लफ्रेंड नताशा के साथ लिव-इन में रहते थे। गेल की पत्नी नताशा ने शादी करने से पहले एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसका नाम गेल ने बल्श रखा है। हालांकि गेल ने नताशा के साथ शादी कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें