ms dhoni nets
धोनी पर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का भार कम है क्योंकि वह सिर्फ सीमित ओवर क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने पिछले महीने इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवर की सीरीज और फिर एशिया कप में हिस्सा लिया। हालांकि, खाली समय के बावजूद भी दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलने का फैसला लिया है, जो कई लोगों को चौंकाने वाला फैसला भी लग रहा है। झारखंड ने एशिया कप के बाद कुछ मैच जरूर खेले हैं, लेकिन धोनी एक भी मैच में खेलते हुए नजर नहीं आए।