कार को गैराज से निकाला के चलो आज छुट्टी है कहीं सफर कर आए, लेकिन यह क्या कुछ दूरी पर चलते ही भयंकर जाम मिल गया। अब क्या करें भारत की सड़क हो और ट्रैफिक ना हो ये तो संभव नहीं। जाम भी होगा और आपको जाना भी पड़ेगा। खैर,इस देश की सड़को को ना आप सुधार सकते हैं ना ही हम।
लेकिन हॉ, घुमने के लिए ऐसी जगह पता लगा सकते हैं जहां कार को निकालने की जरूरत ही ना पड़े और अगर जाना भी पड़े तो ट्रैफिक ना मिले। आज आपको हम ऐसी ही कुछ जगह के बारे बताएंगे। तो आइए जानते हैं देश विदेश की कुछ बेहतरीन जगह के बारे में