फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इस वजह से एमएस धोनी ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी

Thu, 05 Jan 2017 07:21 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला/ नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : Getty
भारत के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को अचानक वनडे और टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ दी। हालांकि उन्होंने या बीसीसीआई ने इस बात का कोई ठोस कारण नहीं बताया। मगर उनके इस फैसले के पीछे लंबी प्लानिंग मानी जा रही है।
विज्ञापन

तो इस वजह से एमएस धोनी ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी

2 of 8
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : BCCI
धोनी 2019 में इंग्लैंड में होने जा रहे वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं। धोनी इस वर्ल्ड कप में बतौर कप्तान नहीं, बतौर विकेटकीपर टीम में शामिल होना चाहचे हैं। यह तभी संभव है, जब तेजी से चमकते टेस्ट कप्तान विराट कोहली उनसे काफी कुछ सीखें।
विज्ञापन

तो इस वजह से एमएस धोनी ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी

3 of 8
विराट धोनी - फोटो : PTI
धोनी ने बोर्ड को जो लेटर भेजा है वह भी काफी कुछ कहता है। इसमें कहा गया है कि वह वनडे कप्तानी छोड़ रहे हैं और विराट कोहली के मेंटर के रूप में काम करने को तैयार हैं। यानी की साफ है कि धोनी चाहते हैं कि कोहली जल्द से जल्द वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हो जाएं।

तो इस वजह से एमएस धोनी ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी

4 of 8
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
धोनी का जादू पिछले कुछ समय से फीका सा पड़ गया था। अमेरिका में टी-20 मैच में ब्रावो ने उन्हें आखिरी ओवर में मैच जिताने से रोक दिया। जिम्बावे के खिलाफ आखिरी ओवर में 8 रन नहीं बना पाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी धोनी जीत के जरूरी 11 रन नहीं जुटा पाए।
विज्ञापन

तो इस वजह से एमएस धोनी ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी

5 of 8
विराट कोहली
विराट कहोली लगातार चमक रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में उन्होंने भारत को श्रीलंका (2-1), दक्षिण अफ्रीका (3-0), वेस्टइंडीज (2-0),न्यू जीलैड (3-0) और इंग्लैंड (4-0) के खिलाफ सीरीज में जीत दिलाई। पिछले 19 टेस्ट में विराट ने 1600 से अधिक रन बनाए। 15 वनडे में उन्होंने 75 की औसत से 948 रन ठोके।
विज्ञापन

तो इस वजह से एमएस धोनी ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी

6 of 8
विराट-धोनी - फोटो : PTI
यह सब जानते हैं कि धोनी आज नहीं कल, अतीत बनेंगे। करियर के आखिरी पड़ाव पर भी उनका इरादा टीम हित में ही है। कोहली टीम का भविष्य हैं। इसलिए धोनी इस बात को समझते हैं कि आने वाले कल को बीते हुए कल से समझ और सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन

तो इस वजह से एमएस धोनी ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी

7 of 8
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
इस्तीफा भेजने से पहले धोनी ने चीफ सिलेक्टर एमके प्रसाद और बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी से लंबी बातचीत की। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप तक टीम के साथ जुड़े रहने की इच्छा जाहिर की। धोनी चाहते हैं कि बदलाव के दौर में कोहली पूरी तरह से बतौर कप्तान तैयार हो जाए।
विज्ञापन

तो इस वजह से एमएस धोनी ने छोड़ी टीम इंडिया की कप्तानी

8 of 8
महे
वह इस बात की अहमियत को भी स्वीकार करते हैं कि तीनों फॉर्मेट की बागडोर एक ही खिलाड़ी के पास हो। वह मानते हैं कि टीम का केंद्र अब कोहली के आसपास है और उन्हें एक कप्तान के लिहाज से बहुच लंबा और कठिन सफर तय करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें