फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी ने कोहली को पढ़ाया कप्तानी का पाठ, जानिए जीत के बाद क्या बोले कैप्टन माही

Thu, 26 Apr 2018 02:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ms dhoni
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अंबाती रायुडू की तूफानी पारी की बदौलत चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी। आखिरी ओवर में छक्का लगाकर अपनी टीम के विजयी रथ को आगे बढ़ाने वाले धोनी ने साल 2011 के फाइनल मुकाबले की याद ताजा कर दी।
विज्ञापन

2 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPLT20
धोनी की इस नायाब पारी से एक बार फिर साबित हुआ कि वही दुनिया के बेस्ट मैच फिनिशर खिलाड़ी हैं। बता दें कि आरसीबी ने मेहमान सीएसके के सामने 206 रन के लक्ष्य की चुनौती पेश की थी। इसके जवाब में मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की तरफ से अंबाती रायुडू ने 82 और कप्तान धोनी ने 34 गेंदों पर नाबाद 70 रन की पारी खेली।
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी
अपनी शानदार इनिंग में धोनी ने एक चौका और सात छक्क जड़े। आरसीबी पर बेहतरीन जीत के बाद धोनी ने कहा, 'यह जरूरी है आपके दिमाग में हमेशा यह बात रहे कि कितने ओवर बचे हैं? और इन डेथ ओवरों में कौन गेंदबाजी करेगा?'

4 of 5
एमएस धोनी
इसके अलावा धोनी ने कहा, 'इस बात का ध्यान रखना भी जरूरी है कि उस विकेट पर कौन गेंदबाज सबसे अच्छी गेंदबाजी कर सकता है? जिसे आप गेंद थमाएंगे। जीत या हार हो सकती है , लेकिन ऐसे समय पर सही फैसले लेना बहुत जरूरी है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एबी डीविलियर्स - फोटो : ipl
बता दें कि धोनी के साथ क्रीज पर ड्वेन ब्रावो मौजूद थे, जिन्होंने 7 गेंदों पर नाबाद 14 रन की पारी खेली। इस पारी में ब्रावो का एक कीमती छक्का भी शामिल है। वहीं पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की तरफ से इन फॉर्म बैट्समैन एबी डीविलियर्स 30 गेंदों पर दो चौकों और आठ छक्कों की मदद से शानादर 68 रन बनाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें