फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से यौन संबंध बनाते थे ये तथाकथित बाबा, एक नहीं ऐसे कई 'आसाराम' हैं

Thu, 26 Apr 2018 02:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
नाबालिग से दुष्कर्म केस में दोषी आसाराम अकेला कथित धर्मगुरु नहीं है। पहले भी तथाकथित संत सलाखों के पीछे जा चुके हैं। कई ऐसे बाबा भी हैं जो विभिन्न वजहों से चर्चाओं में रहे। ऐसे बाबाओं पर डालते हैं एक नजर। 

ये हैं सिक्किम हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एसएस भार्गव। दिसंबर 2017 में जोधपुर कोर्ट में आसाराम मिले तो उन्होंने बाकायदा पैर छूकर आशीर्वाद लिया। आसाराम तब भी जेल में था और तारीख पर आया था। 
विज्ञापन

2 of 7
गुरमीत राम रहीम : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को आश्रम को दो साध्वियों से दुष्कर्म मामले में सीबीआई की विशेष कोर्ट ने 28 अगस्त, 2017 को 20 साल कैद की सजा सुनाई थी। दोषी ठहराए जाने के बाद पंजाब हरियाणा में उनके समर्थकों ने हिंसक प्रदर्शन किया जिसमें 36 लोगों की मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

3 of 7
वीरेंद्र देव दीक्षित : यूपी, राजस्थान, दिल्ली में आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के नाम से आश्रम चालने वाले वीरेंद्र देव दीक्षित प अपनी शिष्याओं को बंधक बनाने और यौन शोषण करने का आरोप है। दीक्षित के खिलाफ सीबीआई जांच चल रही है। अभी तक वह पकड़ में नहीं आया है।

4 of 7
नित्यानंद : साल 2010 में बंगलूरू के नित्यानंद पर धोखाधड़ी और अश्लीलता के मामले दायर किए गए थे। एक कथित सेक्स सीडी में एक अभिनेत्री के साथ शारीरिक संबंध बनाते दिखाया गया था। फॉरेंसिक जांच में सीडी सही पाई गई थी। इसके बाद नित्यानंद को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन

5 of 7
बाबा परमानंद : पुत्र प्राप्ति का लालच देकर महिलाओं के साथ अवैध रिश्ते बनाने वाला बाबा परमानंद दो साल से यूपी की बाराबंकी जेल में है। संगीन धाराओं में एक दर्जन मुकदमे हैं। पुलिस ने 24 मई 2016 को पकड़ा था। 
विज्ञापन

6 of 7
स्वामी भीमानंद : इच्छाधारी संत के नाम से मशहूर दिल्ली के शिवमूरत द्विवेदी उर्फ स्वामी भीमानंद को पुलिस ने 1997 में देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरोप था कि वह प्रवचन के बहाने लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेहंदी कासिम : मुंबई की एक अदालत ने अप्रैल, 2016 में 43 वर्षीय मेहंदी कासिम को सात लड़कियों से दुष्कर्म करने का दोषी करार देते हए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। कासिम ने चार महिलाओं के मानसिक रूप से कमजोर बेटों को ठीक करने के नाम पर उनके साथ और उनकी बेटियों के साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें