टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी शनिवार को जयपुर में नजर आए। वह दिनभर जयपुर में रहे और शाम को लौट गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो आया है, जिसमें वह जयपुर एयरपोर्ट पर हैं। वीडियो में धोनी ने अपने सिर पर काला कपड़ा बांधा हुआ है और ग्रे कलर की स्वेटशर्ट पहने हुए दिख रहे हैं। धोनी ने सेना के जवान की तरह सिर पर काला कपड़ा बांधा हुआ है।