फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम की हार से पहले कप्तान धोनी लगा गए 'दोहरा शतक'

Wed, 11 May 2016 01:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : PTI
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के लिए आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस की कप्तानी करना रास नहीं आया। टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों मिली हार इस सत्र में उसकी आठवीं शिकस्त रही जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद बेहद धूमिल हो गई है, लेकिन टीम की आठवीं हार के बीच उन्होंने 'दोहरा शतक' भी ठोंक दिया।
विज्ञापन

टीम की हार से पहले कप्तान धोनी लगा गए 'दोहरा शतक'

2 of 8
- फोटो : PTI
हैदराबाद से मिले 138 रनों के लक्ष्य के जवाब में पुणे शुरू से ही संघर्ष करता दिखा। कप्तान धोनी ने उसे अपनी दमदार पारी के जरिए संभालने की कोशिश भी की जिसमें वह कामयाब रहे। लेकिन 20 गेंदों में 1 चौके और 2 छक्के के साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनके आउट (19.5वां ओवर) होते ही टीम की जीत की उम्मीद पूरी तरह से खत्म हो गई। हालांकि धोनी ने मैच में लगाए 2 छक्कों की मदद से एक अनोखा 'दोहरा शतक' ठोंक दिया।
विज्ञापन

टीम की हार से पहले कप्तान धोनी लगा गए 'दोहरा शतक'

3 of 8
- फोटो : PTI
धोनी टी-20 करियर में छक्कों का 'दोहरा शतक' भारत के पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। टी-20 करियर में अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी के 20-20 ओवर के मैच आते हैं। फटाफट क्रिकेट में छक्कों का 'दोहरा शतक' अपने आप में बेहद खास है। जानते हैं कि भारतीय क्रिकेट जगत के वो 5 सितारे कौन से हैं जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।

टीम की हार से पहले कप्तान धोनी लगा गए 'दोहरा शतक'

4 of 8
- फोटो : PTI
आईपीएल में पुणे टीम के कप्तान धोनी ने टी-20 करियर में अब तक 201 छक्के लगाए हैं, जिसमें 135 छक्के (140 मैच, 126 पारी) तो आईपीएल से ही आए हैं। 237 मैचों की 214 पारियों में उन्होंने कुल 201 छक्के लगाए हैं। और वह छक्कों का 'दोहरा शतक' लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की सूची में पांचवें पायदान पर हैं।
विज्ञापन

टीम की हार से पहले कप्तान धोनी लगा गए 'दोहरा शतक'

5 of 8
युसूफ पठान - फोटो : PTI
विस्फोटक बल्लेबाज और कोलकाता नाइटराइडर्स के मध्य क्रम की धार युसूफ पठान भी दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में हैं। उन्होंने 208 टी-20 मैचों की 186 पारियों में कुल 206 छक्के लगाए हैं। जहां तक आईपीएल में उनके छक्कों का सवाल है तो 129 मैचों की 117 पारियों में 134 छक्के लगे हैं।
 
विज्ञापन

टीम की हार से पहले कप्तान धोनी लगा गए 'दोहरा शतक'

6 of 8
युवराज सिंह - फोटो : PTI
आईपीएल में 5 टीमों के लिए खेलने वाले युवराज सिंह भी इस कारनामे को करने वाले बल्लेबाज हैं। टी-20 करियर में उनके बल्ले से कुल 216 छक्के निकले हैं जिसमें 124 छक्के (101 मैच) तो आईपीएल से ही आए हैं। पुणे के खिलाफ मैच में भी उन्होंने 2 छक्के लगाए थे। 
विज्ञापन

टीम की हार से पहले कप्तान धोनी लगा गए 'दोहरा शतक'

7 of 8
सुरेश रैना - फोटो : PTI
आईपीएल में पहली बार अलग-अलग टीमों से खेल रहे धोनी के पुराने साथी रहे सुरेश रैना भी इस लिस्ट में शुमार हैं। इस बार गुजरात लायंस की कप्तानी कर रहे रैना ने 238 मैचों (224 पारियों) में 243 छक्के लगाए हैं। वहीं आईपीएल करियर में 143 मैचों की 139 पारियों में उनके बल्ले से 157 छक्के निकले हैं।
विज्ञापन

टीम की हार से पहले कप्तान धोनी लगा गए 'दोहरा शतक'

8 of 8
rohit sharma - फोटो : getty
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा छक्कों का दोहरा शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में सबसे आगे चल रहे हैं। उन्होंने सुरेश रैना को महज एक छक्के से पीछे कर रखा है। टी-20 के ओवरऑल करियर में देखा जाए तो उन्होंने 230 मैचों की 219 पारियों से 244 छक्के लगाए हैं। जबकि आईपीएल में उन्होंने कुल 158 छक्के (138 मैच, 134 पारी) ठोंके हैं। वह लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें