फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे कप्तान हैं विराट कोहली? एमएस धोनी के इस जवाब ने जीत लिया फैंस का दिल

Sat, 19 May 2018 04:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी और विराट कोहली
पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की तारीफ करते हुए उन्हें बेहतर कप्तान करार दिया है। धोनी ने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान विराट की कप्तानी के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरा हमेशा से मानना है कि अच्छा कप्तान वही है जो व्यक्तिगत तौर पर लोगों को समझे। अगर आपको किसी खिलाड़ी की ताकत और कमजोरी का पता हो तो आप उसे सही सलाह दे सकते हैं।'
विज्ञापन

2 of 5
virat kohli vs ms dhoni
धोनी ने आगे कहा, 'मेरे ख्याल से यह महत्वपूर्ण है कि एक टीम के रूप में आप कैसे हैं और व्यक्तिगत तौर पर आप कैसे हैं ताकि अन्य लोगों को प्रदर्शन करने में मदद मिले।' यह पूछने पर कि आप कप्तान बनकर या फिर एक साधारण खिलाड़ी बनकर टीम में रहना चाहेंगे? 



 
विज्ञापन

3 of 5
ms dhoni
इस पर धोनी ने कहा, 'साधारण खिलाड़ी बनकर खेलना बहुत जरूरी है। आपको रैंक के हिसाब से काम करना होता है। इससे आपको खेल को समझने और एक खिलाड़ी के तौर पर दिक्कतों का सामना करने में मदद मिलती है। एक बार आप शीर्ष पर पहुंच जाए तो फिर आप समझते हो कि एक व्यक्ति क्या महसूस कर रहा होगा।'

4 of 5
ms dhoni
'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी ने कहा, 'खिलाड़ी होने पर आपको लीडर्स से बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इससे आपको न सिर्फ यह जानने को मिलता है कि कैसे टीम संभालना है बल्कि यह भी पता चलता है कि क्या नहीं करना है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एमएस धोनी और रविंद्र जडेजा
मौजूदा आईपीएल में धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। सीएसके ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है और अंक तालिका में वह फिलहाल दूसरे स्थान पर काबिज है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें