धोनी ने पूरे सम्मान के साथ 1983 की कपिल की अगुवाई वाली टीम विश्व कप में जीत का जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'पुरानी यादों को ताजा करना अच्छा लगता है। विश्व कप 1983 के दौरान हम काफी युवा थे। बाद में हमने वीडियो देखे कि किस तरह से हर कोई जश्न मना रहा था। हमने 2007 विश्व टी-20 का खिताब जीता। यह अच्छा है कि हमने उस विरासत को आगे बढ़ाया और उसे भावी पीढ़ी को सौंपा।'
धोनी ने कहा, 'उम्मीद है कि नई जर्सी कई विश्व कप का हिस्सा बनेगी लेकिन हमें अपनी निरंतरता पर गर्व है।' कोहली ने इस अवसर पर कहा, 'इस जर्सी के साथ एक महत्व और सम्मान जुड़ा हुआ है। सभी को इसका अहसास होना चाहिए। आपके अंदर जीत का जज्बा होना चाहिए। तभी आप इस जर्सी को हासिल करते हैं।' इनपुट-भाषा