ms dhoni
धोनी से जब पूछा गया कि वह कहां बल्लेबाजी करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, 'मैं किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी करके खुश हूं। अहम चीज यह है कि टीम को मेरी जरूरत कहां है।' उन्होंने मैच के बाद कहा, 'मैं चौथे नंबर पर खेलूं या छठे नंबर पर, हमें देखना होगा कि टीम का संतुलन बरकरार रहे। मैं निचले क्रम में छठे नंबर पर बल्लेबाजी करके खुश हूं। 14 साल खेलने के बाद मैं यह नहीं कह सकता कि मैं छठे नंबर पर बल्लेबाजी नहीं कर सकता।'