ms dhoni
धोनी 33 रन बनाते ही अपने नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज करा लेंगे। जैसे ही धोनी 33 रन पूरे कर लेंगे, तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17,000 रन पूरे करने वाले छठें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। धोनी से पहले यह उपलब्धि सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विराट कोहली, सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग हासिल कर चुके हैं। 14 साल के करियर में धोनी ने टेस्ट में 4,876, वन-डे में 10,474 और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 1,617 रन बनाए हैं।