फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काव्या मारन के रिसेप्शन में पहुंचे धोनी: पत्नी साक्षी के साथ नजर आए माही, मुरलीधरन और विलियमसन भी रहे मौजूद

Mon, 23 Nov 2026 11:30 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन में क्रिकेट और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस समारोह में महेंद्र सिंह धोनी, मुथैया मुरलीधरन, केन विलियमसन, रजनीकांत, अजित कुमार और सिम्बु समेत कई मशहूर हस्तियां पहुंचीं।
विज्ञापन
1 of 4
रजनीकांत के साथ धोनी - फोटो : ANI
म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सह मालकिन काव्या मारन के वेडिंग रिसेप्शन में क्रिकेट और फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। रिसेप्शन के दूसरे दिन आयोजित समारोह में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, श्रीलंका के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन और न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने शिरकत की। इन दिग्गजों की मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
काव्या मारन के रिसेप्शन में पत्नी साक्षी के साथ धोनी - फोटो : ANI
दिग्गजों का लगा जमावड़ा 
चेन्नई के गिंडी स्थित एक पांच सितारा होटल में काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर के रिसेप्शन में फिल्मी दुनिया के सितारों का भी जमावड़ा देखने को मिला। अभिनेता अजित कुमार अपने परिवार के साथ समारोह में पहुंचे। वहीं सुपरस्टार रजनीकांत, अभिनेता सिलंबरासन टीआर (सिम्बु) और निर्देशक नेल्सन भी नवदंपती को आशीर्वाद देने पहुंचे। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय समेत कई राजनीतिक हस्तियां भी समारोह का हिस्सा बनीं। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पत्नी साक्षी के साथ रिसेप्शन में पहुंचे। 

इससे पहले डीएमके प्रमुख और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अपनी पोती काव्या और अनिरुद्ध के वेडिंग रिसेप्शन में शामिल होने वाले सभी मेहमानों का आभार जताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर समारोह की तस्वीरें साझा करते हुए राजनीतिक नेताओं, फिल्म और कला जगत की हस्तियों, मीडिया से जुड़े लोगों, उद्यमियों और अन्य शुभचिंतकों को धन्यवाद दिया।

स्टालिन ने अपने संदेश में लिखा कि उनकी पोती काव्या और अनिरुद्ध के विवाह समारोह में शामिल होकर आशीर्वाद देने वाले सभी लोगों के वह आभारी हैं। उन्होंने काव्या का जिक्र करते हुए उन्हें कलैगनार की परपोती, मुरासोली मारन की पोती और कावेरी तथा कलानिधि मारन की प्यारी बेटी बताया। चेन्नई में आयोजित यह रिसेप्शन ग्रीस में हुई अनिरुद्ध और काव्या की शादी के बाद रखा गया था। शादी समारोह में भी फिल्म और राजनीति जगत की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं। सुपरस्टार रजनीकांत भी शादी समारोह में मौजूद रहे थे।
विज्ञापन

3 of 4
अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी की तस्वीर - फोटो : एक्स@anirudhofficial
कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर
अनिरुद्ध रविचंदर तमिल फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित संगीतकारों में शामिल हैं। उन्होंने 'जवान', 'लियो', 'जेलर' और 'विक्रम' जैसी फिल्मों में संगीत दिया है। साल 2012 में फिल्म '3' के गाने 'व्हाई दिस कोलावेरी डी' से उन्हें दुनियाभर में पहचान मिली थी। अपने करियर में वह फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ, सिम्मा अवॉर्ड्स, एडिसन अवॉर्ड्स और विजय अवॉर्ड्स सहित कई सम्मान हासिल कर चुके हैं।
विज्ञापन

4 of 4
काव्या मारन - फोटो : @sunpictures
सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन हैं काव्या मारन 
वहीं, काव्या मारन आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ हैं। इस टीम का मालिकाना हक सन ग्रुप के पास है, जिसके संस्थापक उनके पिता कलानिधि मारन हैं। दोनों की शादी की खबरें पिछले कई महीनों से चर्चा में थीं। शादी के बाद उनकी पहली आधिकारिक तस्वीर सामने आने के साथ ही उनके रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया था। 

हाल ही में आईपीएल से संन्यास लेने वाले धोनी रिसेप्शन के दौरान रजनीकांत के साथ नजर आए। धोनी के साथ पत्नी साक्षी भी इस समारोह में मौजूद रहीं। धोनी अब चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। सीएसके के साथ धोनी का जुड़ाव 2008 से आईपीएल की शुरुआत से ही है। धोनी ने अपनी कप्तानी में इस टीम को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें