शमी और धोनी
- फोटो : BCCI/PTI/ICC/AFP
मेगा ऑक्शन से पहले अगर सीएसके की टीम धोनी को रिटेन करती है, तो उनके लिए मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। धोनी ने पिछले आईपीएल में ही कप्तानी छोड़ी थी और ऋतुराज गायकवाड़ को जिम्मेदारी सौंपी थी। सीएसके फ्रेंचाइजी के पास रिटेन करने को बहुत से खिलाड़ी हैं, ऐसे में धोनी की उम्र को देखते हुए यह फैसला लेना उनके लिए भी मुश्किल होगा। अगस्त, 2020 में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने वाले 43 वर्षीय धोनी क्रिकेट से संन्यास के करीब हैं। यह देखने वाली बात होगी कि आधिकारिक तौर पर वह इसका एलान कब करते हैं।