Rain
- फोटो : अमर उजाला
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्रों, ओडिशा और झारखंड में 15 सितंबर तक भारी से बहुत भारी होने की संभावना है। विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर भी कम दबाव का क्षेत्र बना है और इसकी वजह से ही शुक्रवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश हुई है। आईएमडी ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल और दक्षिणी छत्तीसगढ़ में शनिवार को अत्यधिक घनघोर बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों में अगले तीन दिन भारी से लेकर बहुत भारी की चेतावनी दी है।