फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी के घर में विराट कर पाएंगे कमाल, क्या तोड़ पाएंगे माही का जबरदस्त रिकॉर्ड?

Thu, 17 Oct 2019 08:29 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 19 अक्तूबर से रांची के मैदान पर तीन टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलेगी। विराट सेना ने विशाखापट्टनम और पुणे टेस्ट को जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया है। विराट कोहली शानदार फॉर्म में हैं और वह कमाल की कप्तानी के साथ बल्लेबाजी भी जबरदस्त कर रहे हैं, लेकिन विराट टीम इंडिया के पूर्व टेस्ट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के एक अनोखे रिकॉर्ड से पीछे हैं, कप्तान कोहली के लिए यह चुनौती होगी कि क्या वह धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे।
विज्ञापन

2 of 4
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : getty
एम एस ने क्रिकेट के हर प्रारूप में टीम इंडिया को कामयाबी दिलाई है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में भी टीम इंडिया को बुलंदियों तक पहुंचाया। टेस्ट क्रिकेट में भी कप्तान के तौर पर माही काफी सफल रहे और एक कमाल का रिकॉर्ड उनके नाम पर अब भी दर्ज है। बतौर टेस्ट कप्तान धोनी भारत की तरफ से किसी भी टेस्ट मैच के एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने ये कमाल 2013 में चेन्नई के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। 
विज्ञापन

3 of 4
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
इस टेस्ट मैच के एक दिन में उन्होंने 206 रन बनाए थे। वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं। कोहली ने कप्तान के तौर पर टेस्ट क्रिकेट के एक दिन में 191 रन बनाए थे। चेन्नई में हुए इस टेस्ट मैच में धोनी ने टेस्ट करियर की सबसे सर्वश्रेष्ठ पारी खेली थी और 224 रन बनाए थे। ये धोनी का टेस्ट क्रिकेट में एकमात्र दोहरा शतक भी है।
विज्ञापन

4 of 4
एमएस धोनी
एम एस ने 90 टेस्ट मैचों में 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए थे और छह शतक उनके नाम पर है। वहीं उन्होंने टेस्ट में 256 कैच और 38 स्टंप भी किए हैं। धोनी ने कप्तान के तौर पर 60 मैचों में कप्तानी की थी और कुल 27 टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें