फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...तो क्या धोनी के भविष्य पर अब होगा फैसला, अध्यक्ष बनने से पहले गांगुली ने रखी अपनी बात

Thu, 17 Oct 2019 08:28 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
धोनी-गांगुली - फोटो : social media
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज सौरव गांगुली 23 अक्तूबर को अधिकारिक तौर पर बीसीसीआई के अध्यक्ष पद का जिम्मा संभाल लेंगे। दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष बनने से पहले ही गांगुली ने कई मामलों पर खुलकर अपनी राय रखी है और प्लान भी बताया है।
विज्ञापन

2 of 5
सौरव गांगुली और एमएस धोनी
अब गांगुली ने पिछले कुछ समय से चल रहे महेंद्र सिंह धोनी के टीम में चयन के मामले में भी अपनी बात रखी है। पूर्व कप्तान धोनी के टीम में चयन की बात पर गांगुली ने कहा कि वे 24 अक्तूबर को होने वाली मीटिंग में चयनकर्ताओं से इस बारे में बात करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले टी-20 सीरीज के लिए टीम का चयन 21 अक्तूबर को होना था लेकिन उसकी तारीख आगे बढ़ाकर 24 अक्तूबर कर दी गई है। बांग्लादेश की टीम नवंबर में भारत का दौरा करेगी और यहां तीन नवंबर से शुरू होने वाली सीरीज में तीन टी-20 और दो टेस्ट मैच खेलेगी।

4 of 5
एम एस धोनी-रवि शास्त्री-विराट कोहली - फोटो : social Media
38 वर्षीय धोनी वर्ल्ड कप के बाद से भारत की तरफ से किसी भी सीरीज में शामिल नहीं हुए हैं। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों हारने के बाद धोनी दो हफ्ते के लिए भारतीय सेना से जुड़े थे। उन्होंने वेस्टइंडीज के अलावा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी खुद की गैरमौजूदगी बताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एम एस धोनी - फोटो : social Media
इन सभी बातों को देखते हुए हर कोई धोनी को लेकर असमंजस की स्थिति में है और यही कारण है कि उनके संन्यास की खबरें भी चर्चा में है। इन्हीं सब बातों को लेकर गांगुली ने कहा कि वो पहले चयनकर्ताओं से बात करेंगे और उसके बाद धोनी से भी उनकी राय लेंगे, उसके बाद ही वे इसपर अपनी बात रखेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें