फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर मुश्किल में फंसे धोनी, बैग लेकर निकल गया दूसरा शख्स

Tue, 10 Dec 2019 01:44 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एमएस धोनी हेयरस्टाइल - फोटो : सोशल मीडिया
सोमवार को कोलकाता के सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बैग कोई दूसरा व्यक्ति लेकर चला गया। एयरपोर्ट से वह अपना सामान लेकर निकलने ही वाले थे कि पता चला कि उनके सामान की किसी और के साथ अदला-बदली हो गई है। धोनी से पहले ही उनका सामान कोई दूसरा व्यक्ति लेकर चला गया। धोनी एक जैसा लगेज बैग देखकर किसी और का बैग उठाकर चल दिए। बाद में पता चला कि वो उनका लगेज बैग है ही नहीं।
विज्ञापन

2 of 4
एम एस धोनी - फोटो : social Media
एयरपोर्ट पर ऐसा वाकया हुआ जो इतने बड़े सेलेब्रिटी के साथ बहुत कम ही देखने को मिलता है। सूत्रों की मानें तो धोनी का सामान भूल से किसी दूसरे यात्री के पास चला गया और धोनी फ्लाइट से उतरने के बाद किसी दूसरे शख्स का सामान लेकर चलने लगे। धोनी को इस बात का बिल्कुल भी पता नहीं चला कि वो किसी और का बैग लेकर जा रहे हैं।


 
विज्ञापन

3 of 4
ms dhoni army image - फोटो : सोशल मीडिया
बाद में एयरलाइंस कंपनी ने खुद धोनी को इस बात की सूचना दी कि कोलकाता एयरपोर्ट पर उनका सामान बदल गया है। इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि ये ऑपरेटर की खराबी के कारण हुआ है। 
विज्ञापन

4 of 4
एम एस धोनी रांची पहुंचे - फोटो : social Media
इस घटना के बाद एयरपोर्ट अधिकारियों ने उस यात्री से संपर्क किया जो भूल से एमएस का बैग लेकर एयरपोर्ट से निकल गया चुका था। उसे इस बात की जानकरी दी गई कि धोनी का सामान उनके पास और उनका सामान धोनी के पास है। टाइम्स नाउ के अनुसार पूरी घटना के बारे में यात्री को अपडेट किया गया और कुछ घंटे के बाद धोनी को उनका लगेज दिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें