ms dhoni
आईसीसी के नियम के मुताबिक अगर बल्लेबाज जानबूझकर पूरा रन नहीं लेता है तो उसकी टीम को 5 रन की पेनल्टी मिल सकती है। हाल ही में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पल्लेकल में खेले गए टेस्ट में ऐसा देखने को मिला था। नियम के मुताबिक, 'अगर अंपायर देखे कि एक या दोनों बल्लेबाजों ने जानबूझकर शॉर्ट रन लिया है, तो अंपायर इसे डेड बॉल करार दे सकता है या फिर शॉर्ट रन का इशारा भी कर सकता है। वह अपने साथी अंपायर को भी इसकी जानकारी दे सकता है।'