एमएस धोनी
आईपीएल 2016- धोनी...धोनी पूरे स्टेडियम में गूंज उठा। इसकी वजह, महेंद्र सिंह धोनी ने अक्षर पटेल द्वारा किए पारी के आखिरी ओवर में 23 रन बनाए और राइजिंग पुणे सुपरजायंट को जीत दिलाई। इस सीजन में धोनी की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था, लेकिन माही की लोकप्रियता पर इसको दुष्प्रभाव नहीं पड़ा। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आरपीएस को अंतिम ओवर में 23 रन की दरकार थी। धोनी ने बेहतरीन पारी खेली और टीम को जीत दिलाई। इस दौरान उनका लोकप्रिय हेलिकॉप्टर शॉट भी देखने को मिला।