फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कितनी बार अपने वनडे करियर में रन आउट हुए हैं विकेटों के बीच में चीते जैसे दौड़ने वाले माही

Sat, 13 Jul 2019 09:46 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
एम एस धोनी-रन आउट - फोटो : social Media
भारत के विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारकर बाहर हो जाने के बाद, पूरे देश की निगाह सिर्फ एक ही शख्स पर टिकी हुई है और वह हैं महेंद्र सिंह धोनी। लोगों का मानना है कि धोनी का यह आखिरी विश्व कप था, कोई कह रहा कि धोनी न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में आखिरी बार ब्लू जर्सी में नजर आए और कुछ लोगों का कहना है कि धोनी के भीतर अभी बहुत क्रिकेट बचा है, वह अभी खेलते हुए नजर आएंगे। धोनी का रन आउट सुर्खियों में है। आखिर कैसे विकेटों के बीच इतना तेज दौड़ने वाला खिलाड़ी रन आउट हो गया। धोनी तो सिंगल को भी डबल में बदल देते हैं, लेकिन उस दिन कैसे चुक गए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपने अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर में धोनी कितनी बार रन आउट हुए हैं...

विज्ञापन

2 of 4
एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी 350 एकदिवसीय मैचों की 297 पारी खेलते हुए 16 बार विकेटों के बीच भागते हुए रन आउट हुए हैं। धोनी अपने वनडे करियर के पहले ही मैच में बांग्लादेश के खिलाफ रन आउट हो गए थे। कहा जा रहा है कि धोनी ने अगर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर का आखिरी मैच खेला है, तो ये अपने आप में एक अनोखा रिकॉर्ड होगा।
विज्ञापन

3 of 4
एम एस धोनी - फोटो : social Media
धोनी ने अपने वनडे करियर में 10773 रन बनाए हैं और वह 18 बार एलबीडब्ल्यू आउट हुए हैं।  धोनी अपने करियर में 138 बार कैच आउट हुए हैं और महज 2 बार ही वह स्टंपिंग का शिकार हुए हैं तथा वह 297 पारियों में से 84 पारियों में नाबाद लौटने में कामयाब रहे हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
एम एस धोनी-विराट कोहली - फोटो : social Media
विश्व कप के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर काफी बातें कही जा रही हैं। कहा जा रहा है कि वे जल्द ही वनडे क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। प्रेस कॉफ्रेंस में कोहली से भी धोनी के संन्यास को लेकर सवाल पूछे गए थे, लेकिन कोहली ने कहा था कि हमें कुछ भी मालूम नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें