टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर रहकर एक नए खेल में ज्यादा ही दिलचस्पी दिखा रहे हैं। दुनिया का सबसे बेहतरीन फिनिशर प्रो कबड्डी लीग सीजन-6 का जमकर लुत्फ उठा रहा है।
विज्ञापन
2 of 5
ms dhoni
बता दें कि कबड्डी का एक प्रमोशल वीडियो शूट करने के लिए धोनी मैट पर दम दिखाने उतरे थे। प्रो कबड्डी लीग के मैट पर जब भारतीय क्रिकेट का ये दिग्गज चेहरा उतरा तो सबकी नजरें उन पर टिक गईं।
विज्ञापन
3 of 5
ms dhoni
इससे पहले धोनी को क्रिकेट के अलावा फुटबॉल और बैडमिंटन खेलते भी देखा गया था। हालांकि कबड्डी के मैदान पर यह उनका पहला अनुभव है।
4 of 5
ms dhoni
कबड्डी के मैट पर उतरने के बाद धोनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। धोनी की ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके एमएस धोनी अब विश्व कप 2019 को ध्यान में रखते हुए एकदिवसीय क्रिकेट पर ही अपना पूरा ध्यान लगा रहे हैं। हालांकि दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत की मौजूदगी में धोनी को बड़ी चुनौती से होकर गुजरना होगा।