एमएस धोनी
- फोटो : social media
इन सब के बीच धोनी के निजी जीवन में तेजी से बदलाव हो रहा था, जिसके बारे में उन्हें मालूम तक नहीं था। जो आदमी सबको गौरवान्वित कर रहा था, उसे यह भी पता नहीं था कि वह उस व्यक्ति को खो चुका है जो उसके दिल के करीब था, उसकी ताकत, उसकी हर चीज, प्रियंका झा। जी हां, महेंद्र सिंह धोनी जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अपनी महिला मित्र प्रियंका झा के साथ बिताने का फैसला किया था, वर्ष 2002 में उनका एक सड़क हादसे में निधन हो गया, इसके बाद जब माही टूर्नामेंट खेलकर घर लौटे तो उन्हें पता चला कि प्रियंका का गंभीर चोटों की वजह से जीना मुश्किल है। माही इसके बाद पूरी तरह टूट गए, अपने पहले प्यार से शादी करने के उनके सपने खत्म हो गए और वह भी बेहद बुरी तरीके से।