महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसा नाम, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बनाई। भारतीय टीम को एक आयाम तक पहुंचाया। विपक्षी टीम को कैसे मात देना है शायद ही उनसे बेहतर कोई जानता हो! कैप्टन कूल के नाम से मशहूर धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को कई यादगार पल दिए हैं। यूं ही नहीं एमएस की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन कप्तानों और फिनिशरों में होती है। 16 साल के करियर में धोनी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। सात जुलाई 1981 को जन्मे धोनी ने क्रिकेट में वो सबकुछ हासिल किया, जिसके वो हकदार थे। आज यानी सात जुलाई को उनका 39वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं धोनी के वो पांच रिकॉर्ड्स, जिसे तोड़ पाना मुश्किल ही नहीं शायद नामुमकिन हो...