एमएस धोनी और उनकी बेटी जीवा का शानदार वीडियो 'बेसन के लड्डू' वायरल हुए अभी ज्यादा समय भी नहीं बीता है कि पिता-बेटी का नया वीडियो सुर्खियों में छाया हुआ है।
विज्ञापन
2 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : twitter
सेलिब्रिटी क्लासिको 2017 मैच के दौरान धोनी ने अपनी फुटबॉल शैली का शानदार नमूना पेश किया और दो गोल दागकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। क्रिकेटर्स बनाम बॉलीवुड स्टार्स के बीच रविवार को खेले गए चैरिटी मैच में विराट कोहली की टीम ने 7-3 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
3 of 5
एमएस धोनी
- फोटो : twitter
हालांकि, मैच में आकर्षण का केंद्र रहा बेटी जीवा का अपने पिता एमएस धोनी को पानी पिलाना। मैच के बाद जीवा ने धोनी को पानी पिलाया और यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Game time for Ziva and Mahi ❤️ she is all around the ground.. cuteness at its best. @msdhoni @Circleofcricket pic.twitter.com/ToHQj6cOm0— Ishan Yadav Mahal (@BeingIshanCric) October 15, 2017
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : dd news
धोनी के बारे में अधिकांश फैंस को पता है कि फुटबॉल के प्रति उनका कितना लगाव है। उन्होंने मैच में दो गोल किए। पहला गोल तो डिफ्लेक्शन के कारण हुआ जबकि दूसरा गोल बेहद शानदार रहा। इस पर फैंस ने कमेंट्स किए कि उन्हें इंग्लिश फुटबॉल क्लब अपनी टीम में शामिल कर सकता है।
जहां तक क्रिकेट की बात करें तो धोनी और टीम इंडिया 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज की तैयारियों में जुटी है। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज और इतने ही मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जाएगी।