फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebrity Clasico 2017: फुटबॉल में भी विराट की टीम रही अव्वल, धोनी ने किया धमाकेदार प्रदर्शन

Mon, 16 Oct 2017 08:53 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
1 of 6
विराट कोहली - फोटो : hindustan times
विराट कोहली की टीम ने रविवार को चैरिटी फुटबॉल मैच में बॉलीवुड एक्टर्स को एकतरफा मुकाबले में 7-3 के विशाल अंतर से मात दी। सेलिब्रिटी क्लासिको का यह मुकाबला मुंबई के शाहजी राजे भोसले स्टेडियम में खेला गया।
विज्ञापन

2 of 6
एमएस धोनी - फोटो : twitter
विराट कोहली की कप्तानी वाली ऑल हार्ट फुटबॉल क्लब ने अभिषेक बच्चन की टीम ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब को बड़े अंतर से हराया। क्रिकेट की पिच पर 'बेस्ट फिनिशर' का टैग अपने पास रखने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए और इसी प्रदर्शन की बदौलत उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
विज्ञापन

3 of 6
विराट कोहली और रणबीर कपूर - फोटो : twitter
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का दबदबा पहले हाफ में देखने को मिला। उन्होंने मैच के 7वें मिनट में डी के काफी बाहर से गेंद को जाली में भेदते हुए टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। फिर धोनी ने कुछ देर आराम किया और जब वो लौटे तो टीम की बढ़त दोगुनी कर दी। उन्होंने 39वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके स्कोर 2-0 कर दिया।

4 of 6
अपनी टीम के साथ रणबीर कपूर (बाएं) - फोटो : twitter
41वें मिनट में विराट की टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला, कप्तान कोहली ने शानदार पास दिया और अनिरुद्ध श्रीकांत ने बेहतरीन फिनिश करते हुए हेडर से शानदार गोल दागकर टीम की बढ़त 3-0 कर दी। शब्बीर आहलुवालिया ने फिर ऑल स्टार्स की वापसी कराई और 43वें मिनट में गोल करके स्कोर 1-3 कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
एमएस धोनी - फोटो : twitter
दूसरा हाफ भी कोहली की ऑल हार्ट फुटबॉल क्लब के नाम रहा। हालांकि, इसमें 2 गोल विपक्षी टीम ऑल स्टार्स फुटबॉल क्लब भी करने में कामयाब रही। 51वें मिनट में पेनल्टी से अनिरुद्ध श्रीकांत ने गोल दागते हुए स्कोर 4-1 कर दिया। इसके बाद स्टार्स ने 57वें मिनट में रणबीर कपूर के गोल की मदद से लीड को थोड़ा कम कर दिया। इसके बाद काफी समय तक दोनों टीमों की तरफ कोई गोल नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विराट कोहली - फोटो : twitter
अंतिम मिनटों में एक बार फिर खेल में तेजी आई और केदार जाधव ने ऑल हार्ट की तरफ से गोल दागकर स्कोर 5-2 कर दिया। इसके बाद स्टार्स की तरफ से भी अतिरिक्त समय में गोल कर दिया और स्कोर 5-3 हो गया। 92वें मिनट में कप्तान विराट कोहली ने पहला गोल दागा, वहीं पेनल्टी मिलते ही शिखर धवन ने भी गोल दागते हुए स्कोर 7-3 कर दिया और ऑल हार्ट ने मैच भी जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें