फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तानी का धोनी की बल्लेबाजी पर पड़ रहा था बुरा असर, कंधे से बोझ हटते ही मचाया धमाल

Wed, 20 Sep 2017 09:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
इन दिनों टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बल्ला खूब बोल रहा है। वो जब भी मैदान में उतरते हैं कोई न कोई रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। श्रीलंका दौरा उनके क्रिकेट करियर के लिए संजीवनी साबित हुआ है। श्रीलंकाई सरजमीं पर उनका बल्ला ऐसा चला कि वो सीरीज महेंद्र सिंह धोनी केंद्रित हो गई। वो सीरीज में एक बार भी आउट नहीं हुए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में उन्होंने श्रीलंकाई दौरे के क्रम को जारी रखा है। 
विज्ञापन

कप्तानी का धोनी की बल्लेबाजी पर पड़ रहा था बुरा असर, कंधे से बोझ हटते ही मचाया धमाल

2 of 5
धोनी और मनीष पांडे
बतौर कप्तान आईसीसी के सभी खिताब जीतने वाले दुनिया के इकलौते कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इसी साल जनवरी में टीम इंडिया की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। मैदान के अंदर लिए उनके निर्णयों की तरह मैदान के बाहर के इस निर्णय पर भी लोगों को अचंभा हुआ। लेकिन उन्होंने कप्तानी छोड़कर अपने कंधों पर लगातार बढ़ रहे बोझ को कुछ कम करने की कोशिश की। लेकिन अब कप्तानी छोड़ने के 9 महीने बाद उनका उनका ये निर्णय लोगों को सही नजर आ रहा है। क्योंकि उनका बल्ला इस बोझ से निकलकर आग उगलने लगा है। 
विज्ञापन

कप्तानी का धोनी की बल्लेबाजी पर पड़ रहा था बुरा असर, कंधे से बोझ हटते ही मचाया धमाल

3 of 5
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN
भारतीय क्रिकेट टीम की सीमित ओवरों की कप्तानी छोड़ने के बाद धोनी ने 19 वनडे की 14 पारियों में 7 बार नाबाद रहते हुए 627 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 89.57 और स्ट्राइक रेट 85.65 रहा। कप्तानी छोड़ने के बाद उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मोहाली में एक शानदार शतक(134) भी जड़ा। इसके अलावा उन्होंने पांच अर्धशतक भी अपने नाम किए। पिछली पांच वनडे पारियों में धोनी ने 79, 1*, 49*, 67*, 45* रन बनाए हैं। चेन्नई में भी वो पारी की एक गेंद शेष रहते पवेलियन लौटे थे। श्रीलंका दौरे पर तो वो एक बार भी आउट नहीं हुए।

कप्तानी का धोनी की बल्लेबाजी पर पड़ रहा था बुरा असर, कंधे से बोझ हटते ही मचाया धमाल

4 of 5
महेंद्र सिंह धोनी
साल 2015 और 2016 में धोनी ने 20 और 13 वनडे खेले थे। 2015 में वो 45.71 की औसत से 640 और 2016 में 27.80 की औसत से 278 रन बना सके थे। 2015 में तो वो 3 बार नाबाद रहे थे लेकिन 2016 में वो एक बार भी नाबाद पवेलियन नहीं लौटे। 2015-2016 में वो कुल 5 अर्धशतक जड़ सके। इस दौरान उनका अधिकतम स्कोर नाबाद 92 रन था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तानी का धोनी की बल्लेबाजी पर पड़ रहा था बुरा असर, कंधे से बोझ हटते ही मचाया धमाल

5 of 5
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली - फोटो : ICC
कप्तानी छोड़ने के बाद भी बल्लेबाजी में अपने उसी शांत अंदाज में नजर आए और एक बार फिर टीम के लिए फिनिशर या कहें एंकर की भूमिका अदा की। जब-जब टीम इंडिया परेशानी में आई ‘विराट सेना’ के लिए धोनी ने संकटमोचक की भूमिका अदा की। श्रीलंका से भारत लौटने के बाद भी उनकी बल्लेबाजी का मोमेंटम बना हुआ है। चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले वनडे में 64 रन पर चार विकेट पर बल्लेबाजी करने गए धोनी ने 79 रन की पारी खेल 280/7 रन तक पहुंचाया। वहीं छठे विकेट के लिए पांड्या के साथ 118 रन की साझेदारी भी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें