फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvAUS: धोनी-जाधव ने की मैच विजयी साझेदारी, इस खास क्लब में हुए शामिल

Sun, 03 Mar 2019 11:21 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एमएस धोनी और केदार जाधव
टीम इंडिया के बल्लेबाज एमएस धोनी और केदार जाधव ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में मैच विजयी साझेदारी खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज की। 
विज्ञापन

2 of 5
एमएस धोनी और केदार जाधव
धोनी ने शनिवार को जाधव के साथ पांचवें विकेट के लिए 141 रन की अविजित साझेदारी की, जो टीम इंडिया की तरफ से हैदराबाद में किसी भी विकेट के लिए सर्वश्रेष्ठ साझेदारी है। इस जोड़ी ने सचिन तेंदुलकर और सुरेश रैना द्वारा 2009 में की 137 रन की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ा। तेंदुलकर-रैना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही यह कमाल किया था।
विज्ञापन

3 of 5
एमएस धोनी और केदार जाधव
वैसे, वन-डे क्रिकेट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में जाधव-धोनी के 141 रन की साझेदारी पांचवें विकेट के लिए दूसरी सर्वश्रेष्ठ है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में भारत की तरफ से पांचवें विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन की साझेदारी का रिकॉर्ड रोहित शर्मा और एमएस धोनी के नाम दर्ज है। 2 नवंबर 2013 को बेंगलुरु में इस जोड़ी ने पांचवें विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की थी।

4 of 5
एमएस धोनी और केदार जाधव
हैदराबाद में जाधव-धोनी की 141 रन की साझेदारी दूसरी सर्वश्रेष्ठ है। राजीव गांधी स्टेडियम पर सबसे ज्यादा रन की साझेदारी करने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के शॉन मार्श और शेन वॉटसन के नाम दर्ज है। दोनों ने 5 नवंबर 2009 को पहले विकेट के लिए 145 रन की साझेदारी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kedar jadhav
मैच के बाद जाधव ने कहा कि चोट के समय कप्तान विराट कोहली ने उनका बहुत साथ दिया और वह उसी विश्वास का मैच जिताकर लौटा रहे हैं। जाधव को पिछले छह महीनों में हैमस्ट्रिंग की काफी समस्या हुई थी। जाधव ने कहा, 'कप्तान और टीम प्रबंधन ने मुझ पर भरोसा जताया, जिससे काफी मदद मिली। मुश्किल समय में मेरा साथ देने का श्रेय कप्तान और टीम प्रबंधन को जाता है। मैं उनके विश्वास पर खरा उतरने की कोशिश कर रहा हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें