असम के गुवाहाटी में 'मजहब नहीं सिखाता, आपस में बैर करना...' कविता बिल्कुल सच साबित हो रही है। यहां गुवाहाटी के रंगमहल गांव में भगवान शिव का एक ऐसा मंदिर है जो 500 साल पुराना बताया जाता है। सबसे खास बात यह है कि एक मुस्लिम परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी इस मंदिर की देखभाल करता आ रहा है।