फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर को उनके पिता की याद दिलाता है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी

Fri, 03 Nov 2017 06:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
1 of 4
सचिन तेंदुलकर
हर कोई इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि सचिन का अपने पिता के साथ बहुत गहरा लगाव है। वो आज भी अपने पिता की कमी महसूस करते हैं लेकिन टीम इंडिया का एक खिलाड़ी है जो अपने स्वभाव के कारण सचिन को उनके पिता की याद दिलाता है। इस बात का खुलासा सचिन ने पत्रकार राजदीप सरदेसाई की हाल ही में रिलीज किताब डेमोक्रेसी इलेवन में किया है। 
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर को उनके पिता की याद दिलाता है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी

2 of 4
धोनी - फोटो : ESPNcricinfo
ये खिलाड़ी है टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी। जिनकी कप्तानी में सचिन तेंदुलकर का विश्वकप जीतने का सपना साकार हो सका। सचिन और धोनी के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं और धोनी सचिन का बहुत सम्मान करते हैं। धोनी को सचिन ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ कप्तान भी बता चुके हैं। लेकिन सचिन ने राजदीप सरदेसाई को एक बार बताया कि धोनी अपने शांत स्वभाव के कारण हमेशा अपने पिता की याद दिलाते हैं। 
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर को उनके पिता की याद दिलाता है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी

3 of 4
विराट धोनी - फोटो : SELF
सचिन ने राजदीप को बताया, जब मैं पहली बार धोनी से मिला तो माही ने मुझे पूरा सम्मान दिया। लेकिन धोनी मुझे मेरे पिता की याद दिलाते हैं। चाहे सफलता हो या असफलता धोनी हर समय शांत रहते हैं जिस तरह मेरे पिता थे और वो हमें ऐसे देखना चाहते थे। 
विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर को उनके पिता की याद दिलाता है टीम इंडिया का ये खिलाड़ी

4 of 4
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ESPN
नब्बे के दशक में क्रिकेट देखने वाला हर प्रशंसक एक घटना को कभी नहीं भूल सकता जब 1999 विश्वकप के दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के पिता रमेश तेंदुलकर का आकस्मिक निधन हो गया। सचिन जिंबाब्व के खिलाफ मैच से पहले मुंबई वापस लौटे। सचिन की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया वो मैच हार गई और विश्वकप में सुपर सिक्स में जगह बना पाना टीम इंडिया के लिए मुश्किल दिखाई देने लगा। इसके बाद जब सचिन कीनिया के खिलाफ मैच के लिए वापस इंग्लैंड पहुंचे और शतक जड़कर टीम इंडिया को जीत दिलाई। शतक जड़ते ही सचिन ने आसमान की तरफ देखा और अपने पिता को वो शतक समर्पित किया। उसके बाद सचिन ने अपने बल्ले से निकला हर शतक अपने पिता को समर्पित किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें