फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी20 क्रिकेट को इन खिलाड़ियों ने बनाया सुपरहिट, IPL में इस साल रहे पूरी तरह फ्लॉप

Sat, 05 May 2018 05:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
yuvraj singh
टी-20 क्रिकेट में तहलका मचाने वाले कई इंटरनेशनल खिलाड़ी आईपीएल सीजन-11 में एक फ्लॉप शो से ज्यादा और कुछ नहीं  हैं। हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप के सबसे बड़े सितारों से फैंस ने इस तरह के प्रदर्शन की कभी उम्मीद नहीं की होगी। एक तरफ जहां आईपीएल नए और युवा खिलाड़ियों को उनके टैलेंट और स्किल्स को दिखाने का बड़ा मंच बना है। वहीं दूसरी ओर इसने कई क्रिकेट दिग्गजों के करियर पर भी विराम लगाया है।
विज्ञापन

किरोन पोलार्ड

2 of 5
किरोन पोलार्ड
कैरीबियाई ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड ने अपना डेब्यू वन-डे मैच साल 2007 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला था। पोलार्ड 2012 की टी-20 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा थे। इस टूर्नामेंट में उन्होंने 131 के स्ट्राइक रेट के साथ 583 रन बनाए और 23 विकेट भी चटकाए थे। आपीएल के मौजूद सीजन के ऑक्शन में आरटीएम का इस्तेमाल करते हुए मुंबई इंडियंस की फ्रैंचाइजी ने इस खिलाड़ी को 5.40 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन इस सीजन में यह खिलाड़ी मुंबई के लिए लंगड़ा घोड़ा साबित हुआ।
विज्ञापन

हरभजन सिंह

3 of 5
हरभजन सिंह
टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाजों में शुमार हरभजन सिंह आईपीएल में पिछले दस सीजन मुंबई के लिए खेलने के बाद 11वें संस्करण में सीएसके के साथ जुड़े हैं। आईपीएल में 142 मैच खेलने वाले भज्जी ने 6.98 की इकॉनमी से 130 विकेट चटकाए हैं। भज्जी 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और साल 2011 के एकदिवसीय वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं। हालांकि आईपीएल सीजन-11 फ्लॉप खिलाड़ियों की लिस्ट में यह खिलाड़ी टॉप पर है।

गौतम गंभीर

4 of 5
gautam gambhir
2007 टी-20 वर्ल्ड कप और साल 2011 के एकदिवसीय वर्ल्ड कप की जीत के सबसे बड़े नायक गौतम गंभीर के पिछले दस सीजन आईपीएल में जबर्दस्त रहे हैं। इनके नेतृत्व में कोलकाता नाइट राइडर्स दो बार चैंपियन भी बनी है। हालांकि पहली बार दिल्ली की कमान संभालन इस खिलाड़ी क काफी भारी पड़ा है। गौतम गंभीर न सिर्फ बल्लेबाजी में बल्कि कप्तानी में भी सुपर फ्लॉप हुए। इसके बाद गौतम गंभीर ने खुद कप्तानी के पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवराज सिंह

5 of 5
yuvraj singh
टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में युवराज सिंह द्वारा लगाए गए एक ओवर में छह छक्कों को भला कौन भूल सकता है। लेकिन फैंस ने कभी उम्मीद नहीं की होगी टी-20 का यह सुपर स्पेशलिस्ट बल्लेबाजी आईपीएल में इस कदर फ्लॉप होगा। युवराज के लिए यह आईपीएल का पहला खराब सीजन नहीं है। आईपीएल में युवराज सिंह का रिकॉर्ड इतना खराब रहा है कि कोई भी फ्रैंचाइजी इन पर पैसा लगाने से पहले कई बार सोचती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें