फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन चार खिलाड़ियों की गोल्डन हैट्रिक IPL में बन गई इतिहास, देखें दिलचस्प आंकड़े

Sat, 05 May 2018 03:16 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
amit mishra
टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाज से ज्यादा दबाव एक गेंदबाज पर रह रहता है। मैदान पर फील्डरों के लिए लागू कड़े नियम और छोटी बाउंड्रीज ने माने गेंदबाज के हाथों से उनकी ताकत ही छीन ली हो। इसके बावजूद आईपीएल में कई बार गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से बल्लेबाजों को चारों खाने चित किया है।

आईपीएल में लक्ष्मीपति बालाजी से लेकर जयदेव उनाडकट तक 14 खिलाड़ियो ने 17 हैट्रिक ली हैं। हालांकि आधे से ज्यादा सीजन बीत चुका है और गेंदबाज अभी भी हैट्रिक लेने को तरस रहे हैं। आइए जानते हैं आईपीएल में अब तक ली गई सबसे बड़ी हैट्रिक के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
अमित मिश्रा - फोटो : IPL
दिल्ली डेयरडेविल्स के स्पिन गेंदबाज अमित मिश्रा के नाम हैट्रिक का एक बेहद शानदार रिकॉर्ड दर्ज है। दरअसल अमित मिश्रा ने आईपीएल के अलग-अलग सीजन में तीन हैट्रिक ली हैं। खास बात यह है कि मिश्रा ने ये तीनों हैट्रिक अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए ली हैं। साल 2008 में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स, 2011 में डेक्कन चार्जर और 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए हैट्रिक लीं।
विज्ञापन

3 of 5
samuel badree and andrew tye
आईपीएल के इतिहास में 14 अप्रैल, 2017 तारीख को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। इस तारीख को आईपीएल में एक नहीं बल्कि दो खिलाड़ियों ने हैट्रिक ली थी। इस दिन आरसीबी के सैमुअल बद्री ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ और गुजरात लॉयन्स के एंड्र्यू टाय ने पुणे सुपरजाइंट्स हैट्रिक ली थी।

4 of 5
एंड्र्यू टाई
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एंड्र्यू टाय आईपीएल में दो अलग-अलग टीमों के लिए खेलते हुए अपने डेब्यू मैच में हैट्रिक लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। साल 2015 में उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलते हुए, जबकि 2016 में गुजरात लॉयन्स के लिए खेलते हुए डेब्यू मैच में हैट्रिक ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
praveen tambe
राजस्थान रॉयल्स के स्पिन गेंदबाज प्रवीण तांबे दो गेंदों पर हैट्रिक लेने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। साल 2013 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए उन्होंने दो लीगल गेंदों पर तीन खिलाड़ियों को आउट किया था।  तांबे ने पारी के 16वें ओवर में केकेआर के मनीष पांडे, युसूफ पठान और रयान डेन डशकॉट को आउट किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें