फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत की धरती पर बना सबसे ज्यादा LBW करने का रिकॉर्ड

Tue, 04 Oct 2016 05:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : Getty
कोलकाता के ईडन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच से टीम इंडिया ने न सिर्फ सीरीज पर कब्जा जमा लिया बल्कि फिर से नंबर वन टेस्ट टीम भी बन गई।

विराट कोहली की अगुवाई में टीम इंडिया ने अपनी धरती पर अपने अजेय रथ को कायम रखते हुए कोलकाता में जीत हासिल कर कारवां को आगे बढ़ा दिया है। पिछले 12 टेस्ट मैचों में भारत को 11 में जीत मिली है जबकि एक मैच ड्रॉ (बारिश के कारण) पर खत्म हुआ। भारत की धरती पर टीम इंडिया की जीत का यह सिलसिला फरवरी 2013 से चल रहा है।
विज्ञापन

भारत की धरती पर बना सबसे ज्यादा LBW करने का रिकॉर्ड

2 of 7
टीम इंडिया - फोटो : PTI
टेस्ट क्रिकेट में भारत में टीम इंडिया की लगातार 12 टेस्ट मैचों में एक भी मैच नहीं हारने का यह नया रिकॉर्ड है। इससे पहले भारत ने जनवरी 1988 से लेकर फरवरी 1994 तक 12 में से 11 मैच जीते थे, लेकिन इस दौर में उसे एक मैच (न्यूजीलैंड) में हार भी मिली।

इसके बाद नवंबर 1988 से नवंबर 1994 के दौरान खेले गए टेस्ट मैचों में भारतीय टीम फिर अपने घर में 'शेर' साबित हुई और अपने 12 मैचों में उसे सिर्फ एक में हार मिली और वह भी किवी टीम से ही।
 
विज्ञापन

भारत की धरती पर बना सबसे ज्यादा LBW करने का रिकॉर्ड

3 of 7
- फोटो : PTI
टीम इंडिया ने फिर से साबित कर दिया है कि वह अपनी धरती पर शेर है और उसे हराना आसान नहीं है। अब बात करते हैं कोलकाता टेस्ट में बने उस अनोखे रिकॉर्ड कि जो भारत की सरजमीं पर पहली बार इतनी संख्या में हुआ। यहां भारत की धरती पर किसी मैच में सबसे ज्यादा एलबीडबल्यू होने का रिकॉर्ड भी बना।

भारत की धरती पर बना सबसे ज्यादा LBW करने का रिकॉर्ड

4 of 7
रविंद्र जडेजा, टीम इंडिया - फोटो : PTI
वैसे तो मैच में गिरे 40 विकेट में 26 तो तेज गेंदबाजों ने झटके जबकि शेष विकेट स्पिनर्स के खाते में गए। पहले तेज गेंदबाजों की बात करते हैं कि भारत में अब तक खेले गए टेस्ट मैचों में सिर्फ 8 मौके ही ऐसे रहे हैं जिसमें स्पिनर्स की तुलना में तेज गेंदबाजों ने ज्यादा विकेट झटके। इस मैच में भारतीय तेज गेंदबाजों ने कुल 12 विकेट झटके जो कोलकाता में उनका दूसरा और भारत में किसी टेस्ट में उनका नौंवां बेस्ट प्रदर्शन है।
विज्ञापन

भारत की धरती पर बना सबसे ज्यादा LBW करने का रिकॉर्ड

5 of 7
टीम इंडिया - फोटो : PTI
अब बात, इस मैच में बने सबसे ज्यादा एलबीडब्ल्यू होने के रिकॉर्ड की। कोलकाता टेस्ट में कुल 15 बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू हुए। इससे पहले भारत की सरजमीं पर किसी टेस्ट में सबसे ज्यादा एलबीडब्ल्यू होने का रिकॉर्ड 1996 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में बना था। ओवरऑल देखा जाए तो सिर्फ 4 टेस्ट मैचों में ही इससे ज्यादा बार बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू हुए हैं।
विज्ञापन

भारत की धरती पर बना सबसे ज्यादा LBW करने का रिकॉर्ड

6 of 7
- फोटो : PTI
2011 में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा एलबीडब्ल्यू होने का रिकॉर्ड बना था। इस मैच में दोनों टीमों की ओर से कुल 20 बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू हुए थे। इसके अलावा 1992-93 में वेस्टइडीज और पाकिस्तान के बीच और 2011-12 में इंग्लैंड और पाक के बीच टेस्ट मैच में 17-17 बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू हुए थे। वैसे भारत की धरती पर पहली बार किसी मैच में 15 बल्लेबाज एलबीडब्ल्यू हुए, लेकिन ओवरऑल कुल 4 बार 15-15 विकेट एलबीडब्ल्यू के जरिए लुढ़के थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की धरती पर बना सबसे ज्यादा LBW करने का रिकॉर्ड

7 of 7
टीम इंडिया - फोटो : getty
भारतीय गेंदबाजों ने कोलकाता टेस्ट में कुल 8 बल्लेबाजों को एलबीडब्ल्यू किया। पहली पारी में भारत को 5 विकेट तो एलबीडब्ल्यू से ही मिले, जबकि 3 विकेट दूसरी पारी में इसी तरह से आए। न्यूजीलैंड ने भारत की दूसरी पारी में 4 विकेट एलबीडब्ल्यू के जरिए हासिल किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें