हाल ही में विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अपने वर्कआउट की तस्वीरें शेयर की। देखते ही देखते ये तस्वीरें वायरल हो गईं। ट्विटर के अलावा इंस्टाग्राम भी एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां फैन्स अपने फेवरिट सिलेब्रिटीज को फॉलो कर सकते हैं। हालांकि इस प्लेटफॉर्म पर सिर्फ तस्वीरें और वीडियो ही शेयर हो सकते हैं, मगर फिर भी सिलेब्स इसका प्रयोग जमकर करते हैं। इस मामले में हमारे क्रिकेटर भी पीछे नहीं। आइए जानते हैं किस क्रिकेटर्स को लोग करते हैं इंस्टाग्राम पर फॉलो:
विज्ञापन
सचिन, धोनी और युवी, इन तीन पर अकेले कोहली भारी
2 of 11
हरभजन सिंह
- फोटो : getty
हरभजन सिंह
हाल ही में पापा बने टीम इंडिया के ‘टर्बनेटर’ हरभजन को इंस्टाग्राम पर काफी प्यार मिलता है। उनका स्टाइल और सेंस ऑफ ह्युमर गजब का है। भज्जी अकसर अपने साथी खिलाड़ियों और पत्नी के साथ तस्वीर शेयर करते हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 8.66 लाख लोग फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
सचिन, धोनी और युवी, इन तीन पर अकेले कोहली भारी
3 of 11
रविंद्र जडेजा
- फोटो : getty
रविंद्र जडेजा
‘सर’ जडेजा के फैंस की कोई कमी नहीं है। कूल स्टाइल पर ‘Royalnavghan’ नाम से मौजूद जड्डू को 8.95 लाख लोग फॉलो करते हैं। जडेजा अकसर अपनी मूछों और चश्मे के साथ सेल्फी शेयर करते हैं। दलीप ट्रॉफी के बाद जडेजा ज्यादा एक्टिव हो गए हैं। सर जडेजा किसी को भी फॉलो नहीं करते।
सचिन, धोनी और युवी, इन तीन पर अकेले कोहली भारी
4 of 11
क्रिस गेल
- फोटो : getty
क्रिस गेल
जमैका के ‘पार्टी किंग’ और क्रिकेट की दुनिया के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में से एक क्रिस गेल अब तक 1000 से भी ज्यादा पोस्ट इंस्टाग्राम पर डाल चुके हैं। फिर भी उनके फॉलोअर्स की संख्या 13 लाख ही है। गेल क्रिकेट से ज्यादा अपनी लाफइस्टाइल की तस्वीरें शेयर करते हैं।
विज्ञापन
सचिन, धोनी और युवी, इन तीन पर अकेले कोहली भारी
5 of 11
रोहित शर्मा
- फोटो : getty
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के स्टाइलिश बल्लेबाज रोहित शर्मा का इंस्टाग्राम प्रोफाइल काफी आकर्षक है। क्रिकेट फील्ड में आक्रामक और तेज-तर्रार दिखने वाले रोहित अपनी पत्नी ऋतिका के साथ काफी बार तस्वीरें शेयर करते हैं। रोहित को 16 लाख लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
सचिन, धोनी और युवी, इन तीन पर अकेले कोहली भारी
6 of 11
सुरेश रैना
- फोटो : getty
सुरेश रैना
आईपीएल लीजेंड सुरेश रैना क्रिकेट की दुनिया में काफी पॉपुलर हैं। करीब 500 पोस्ट डाल चुके रैना भी हाल ही में पापा बने थे। अपनी बेटी के साथ खूब तस्वीरे शेयर करने वाले रैना को 16 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
विज्ञापन
सचिन, धोनी और युवी, इन तीन पर अकेले कोहली भारी
7 of 11
युवराज सिंह
- फोटो : getty
युवराज सिंह
मैदान में अपनी पारियों और मैदान के बाहर अपनी अदाओं से सुर्खिया बटोरने वाले युवराज सिंह के फैंस की कोई कमी नहीं। हाल ही में अपना फैशन ब्रांड निकालने वाले युवी ने उसेन बोल्ट, दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन के साथ भी अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। युवराज की अदाएं देखने के लिए उन्हें 17 लाख लोग इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।
सचिन, धोनी और युवी, इन तीन पर अकेले कोहली भारी
8 of 11
एबी डीविलियर्स
- फोटो : getty
एबी डीवीलियर्स
क्रिकेट की दुनिया में इनसे ज्यादा टेलेंटेड प्लेयर शायद ही कोई हो। किसी भी फॉर्मेट में खिलाड़ियों का मनोरंजन करने वाले एबी दुनिया का कोई भी शॉट आसानी से खेल सकते हैं। घूमने के साथ परिवार के साथ वक्त बिताने का बैलेंस कोई एबी से सीखे। एबी फिलहाल अपनी आत्मकथा को प्रमोट कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एबी के 21 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
सचिन, धोनी और युवी, इन तीन पर अकेले कोहली भारी
9 of 11
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : getty
महेंद्र सिंह धोनी
टीम इंडिया की टी-20 वर्ल्ड कप 2007 और आईसीसी वर्ल्ड कप 2011 में कप्तानी करने वाले महेंद्र सिंह धोनी की फैन फॉलोइंग किसी से कम नहीं। बाइक्स और ट्रैवलिंग को शौकीन धोनी आर्मी के साथ भी काफी बार नजर आते हैं। वैसे तो धोनी को 22 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं, मगर वो सिर्फ और सिर्फ अमिताभ बच्चन को फॉलो करते हैं।
सचिन, धोनी और युवी, इन तीन पर अकेले कोहली भारी
10 of 11
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : getty
सचिन तेंदुलकर
दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज माने जाने वाले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को खेलते देखना आज भी सुखद अनुभव देता है। सचिन अपनी फैमिली के साथ खूब टाइम बिताते हैं। दिवाली, न्यू ईयर, यहां तक की पारसी न्यू ईयर विश करने वाले सचिन को 38 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। सचिन सिर्फ सात लोगों को फॉलो करते हैं जिसमें अमिताभ बच्चन, शेन वॉर्न, युवराज सिंह, सुरेश रैना और हरभजन सिंह शामिल हैं।
विराट कोहली
विराट की पॉपुलैरिटी का कोई दायरा ही नहीं है। करियर में जैसे वो आगे बढ़ रहे हैं, वैसे ही उनकी फैन फॉलोइंग तरक्की कर रही है। विरा इंस्टाग्राम का इस्तेमाल फैंस से बात करनेक लिए भी करते हैं। विराट अकसर अपने वीडियो शेयर करते हैं। दिल्ली के इस गबरू के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या 70 लाख से भी ज्यादा है।