फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Report: मोहसिन नकवी को गीदड़भभकी और ट्रॉफी चोरी करने का गोल्ड मेडल! दुनिया के सामने PAK ने खुद का बनवाया मजाक

Sun, 05 Oct 2025 12:52 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची

सार

एशिया कप 2025 में विवादों में रहे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) प्रमुख मोहसिन नकवी को अब उनकी ही सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा। पाकिस्तान सरकार ने खुद का ही मजाक बनवाया है।
विज्ञापन
1 of 6
नकवी और शहबाज शरीफ - फोटो : Twitter/ANI
पाकिस्तान में क्रिकेट और राजनीति का मिश्रण इस समय एक बार फिर सुर्खियों में है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एशिया कप 2025 विवाद और ट्रॉफी विवाद के बाद मोहसिन नकवी को पाकिस्तान सरकार द्वारा 'शहीद जुल्फिकार अली भुट्टो एक्सीलेंस गोल्ड मेडल' से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें आईसीसी को गीदड़भभकी देने और भारतीय टीम की ट्रॉफी चोरी कर होटल ले जाने के लिए यह सम्मान दिया जाएगा। ऐसा करके पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी खिल्ली उड़वाई है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सम्मान समारोह कराची में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अभी तक समारोह की तारीख तय नहीं हुई है।
विज्ञापन

2 of 6
सैकिया-भारतीय टीम-नकवी - फोटो : ANI/PTI/BCCI
ट्रॉफी विवाद की पूरी कहानी
एशिया कप फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद नकवी ने ट्रॉफी और विजेताओं के मेडल अपने होटल रूम में ले गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाद में ये ट्रॉफी और मेडल यूएई क्रिकेट बोर्ड को सौंपे गए, लेकिन अभी तक भारत को इन्हें कब और कैसे सौंपा जाएगा, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन

3 of 6
पायक्रॉफ्ट, नकवी और आईसीसी अध्यक्ष जय शाह - फोटो : ANI/Twitter
आईसीसी को गीदड़भभकी दी
इससे पहले नकवी एसीसी चेयरमैन के पद को भूलकर पूरे एशिया कप में पीसीबी चेयरमैन के रोल में नजर आए थे। निष्पक्ष रहने की जगह वह अपने मुल्क की पैरवी करते दिखे थे। इस दौरान उन्होंने आईसीसी को गीदड़भभकी भी दी थी, लेकिन उन्हें और पीसीबी को मुंह की खानी पड़ी थी। नकवी ने क्रिकेट और राजनीति को अलग अलग रखने की बात कही और खुद वही करते दिखे थे।

4 of 6
भारतीय टीम की ट्रॉफी लेकर भागे मोहसिन नकवी - फोटो : ANI
क्रिकेट जगत ने की आलोचना
भारत और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट समुदाय ने नकवी के कदम की कड़ी आलोचना की थी। कई क्रिकेट विशेषज्ञों और फैंस ने इसे राजनीतिक हस्तक्षेप और खेल के मूल सिद्धांतों के खिलाफ बताया। लेकिन पाकिस्तान में इस बेशर्मी भरे कदम को राष्ट्रीय गौरव के रूप में देखा जा रहा है। सिंध और कराची बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष और एडवोकेट गुलाम अब्बास जमाल ने बेतुका बयान देते हुए पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट 'द नेशन' को कहा, 'नकवी के इस कदम ने उस समय राष्ट्रीय गौरव को बहाल किया, जब भारत के साथ राजनीतिक और खेल संबंध बहुत तनावपूर्ण थे।'
विज्ञापन

5 of 6
नकवी, इमरान और मुनीर - फोटो : ANI
नकवी अभी भी बेशर्मी पर अड़े
इस पूरे विवाद के बाद एशियाई क्रिकेट काउंसिल ने हालांकि, बीसीसीआई से माफी मांगी है, लेकिन नकवी अपनी बेशर्मी पर अड़े हैं। भारतीय टीम अभी भी ट्रॉफी और मेडल का इंतजार कर रही है। सोशल मीडिया पर नकवी ने साफ किया कि उन्हें बीसीसीआई से माफी मांगने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा, 'मैंने बीसीसीआई के प्रति कुछ गलत नहीं किया, और न कभी माफी मांगूंगा, न कभी मांगूंगा।' इसके अलावा नकवी ने भारत की टीम को सलाह दी कि वे सीधे दुबई में एसीसी ऑफिस आकर ट्रॉफी प्राप्त करें। इन सभी विवादों के बाद नकवी पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहिद अफरीदी की नकवी को सलाह - फोटो : ANI
इमरान-अफरीदी ने नकवी पर साधा निशाना
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और वर्ल्ड कप विजेता कप्तान इमरान खान ने अपने देश के सेना प्रमुख आसिम मुनीर और नकवी पर तंज कसा था। जेल में बंद इमरान खान ने कहा था कि अगर पाकिस्तान को भारत से जीतना है तो दोनों को ही ओपनिंग बल्लेबाजी करनी चाहिए। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने नकवी पर सीधा हमला बोला और साफ कहा कि उन्हें अब तय करना होगा कि या तो क्रिकेट प्रशासन चलाएं या राजनीति करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें