फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सिराज को फोन लगाकर रोते थे पिता, IPL के दौरान ही हुए थे अस्पताल में भर्ती

Sat, 21 Nov 2020 05:57 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मोहम्मद सिराज और पिता - फोटो : सोशल मीडिया
चार टेस्ट मैचों की आगामी श्रृंखला के लिए ऑस्ट्रेलिया में मौजूद तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पिता मोहम्मद गौस का निधन हो गया। गौस 53 बरस के थे और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे थे। एक क्रिकेटर के रूप में सिराज की सफलता में उनके पिता की अहम भूमिका रही और सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने बेटे की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन किया।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अपने पिता के साथ मोहम्मद सिराज - फोटो : ट्विटर
ऑटो चालक रहते हुए भी सिराज के पिता ने उन्हें जिंदगी में कभी भी पैसों की कमी महसूस नहीं होने दी, उन्होंने सिराज के लिए वह सबकुछ किया जो एक पिता की जिम्मेदारी होती है। अब सिराज की बदकिस्मती देखिए इसी क्रिकेट के चलते वह अपने पिता के जनाजे में तक शामिल नहीं हो पाए। आखिरी बार अपने पिता का चेहरा नहीं देख पाए।
विज्ञापन

3 of 5
पिता मोहम्मद गौस के साथ सिराज - फोटो : Social Media
आईपीएल में कोलकाता के खिलाफ ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद सिराज ने बताया था कि वह अपने पिता की खराब होती हालत को लेकर चिंतित है। बकौल क्रिकेटर, 'उनके साथ फोन पर बातें करता हूं, लेकिन जब वो रोने लगते हैं तो मुझे से यह बात सहन नहीं हो पाती और फोन काट देता हूं। मैं घर जाकर उनको मनोबल भी नहीं बढ़ा सकता हूं। पिछले मैच से पहले ही उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।'
 

4 of 5
मोहम्मद सिराज - फोटो : twitter
सिराज की अपने पिता से आखिरी मुलाकात भी लगभग तीन माह पहले ही हुई थी। यूएई में हुए आईपीएल के 13वें संस्करण में खेलने के लिए सिराज आरसीबी के दल के साथ 20 अगस्त के आसपास भारत से उड़ान भर चुके थे। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम क्रिकेटर को टेस्ट टीम में जगह के साथ मिला इसलिए संयुक्त अरब अमीरात से ही सिराज ऑस्ट्रेलिया आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वॉड का हिस्सा सिराज पृथकवास से जुड़े नियमों के कारण अंतिम संस्कार के लिए हैदराबाद नहीं लौट पाए। भारतीय टीम 13 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद अभी 14 दिन के पृथकवास से गुजर रही है। दौरे पर टीम इंडिया 27 नवंबर वन-डे सीरीज से दौरे की शुरुआत करेगी। चार टेस्ट मैचों की सीरीज का आगाज 17 दिसंबर से होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें