सीनियर क्रिकेटरों शोएब मलिक, मोहम्मद हफीज, वहाब रियाज और मोहम्मद आमिर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा केंद्रीय अनुबंध नहीं मिलने के बाद मैच फीस में बढ़ोतरी की गई है। इन चारों खिलाड़ियों को सूचित किया गया है कि चूंकि उनके पास केंद्रीय अनुबंध नहीं है, इसलिए उन्हें अब ‘ए’ श्रेणी के क्रिकेटरों को मिलने वाली मैच फीस मिलेगी, इससे पहले उन्हें ‘सी’ श्रेणी के क्रिकेटरों के बराबर भुगतान किया जा रहा था।