फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया का क्रिकेटर हुआ साइबरक्राइम का शिकार, अकाउंट से लिख भेजा 'I Love You'

Wed, 24 Jan 2018 07:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मोहम्मद सिराज
टीम इंडिया के 23 वर्षीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज साइबरक्राइम का शिकार बने हैं। हैदराबाद के सिराज के बड़े फैन ने अपने आप को विवादों में फंसा दिया है। इस युवा ने सिराज के जी-मेल, इन्स्टाग्राम, फेसबुक और ट्विटर अकाउंट को हैक कर लिया।
विज्ञापन

2 of 7
मोहम्मद सिराज
युवा हैकर ने सिराज के अकाउंट से क्रिकेटर के रिश्तेदारों को 'I Love You' के मैसेज भी भेजे। इस घटना के बाद क्रिकेटर ने हैदराबाद के स्थानीय पुलिस स्टेशन के साइबरक्राइम विभाग में शिकायत दर्ज कराई। क्रिक्केटर ने कहा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हुआ है। पुलिस ने अपराधी को पकड़ा, जिसकी उम्र 14 वर्ष निकली। यह युवा हैकर सिराज का बड़ा फैन है और बचपने में ऐसी हरकत कर गया।
विज्ञापन

3 of 7
मोहम्मद सिराज
तेज गेंदबाज सिराज ने पिछले साल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मैच में टीम इंडिया की जर्सी पहनी थी। इस गेंदबाज की लोकप्रियता आईपीएल से काफी बढ़ी और अब पूरे देश में सिराज के फैंस मौजूद हैं। सिराज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स हैक होने पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। 

4 of 7
मोहम्मद सिराज
हालांकि, जब पुलिस ने अपराधी को पकड़ा और यह पाया गया कि उसकी उम्र केवल 14 साल है तो सिराज ने केस दर्ज नहीं कराने की मांग की। सिराज ने युवा लड़के के भविष्य को देखते हुए केस वापस लेने का फैसला किया।
विज्ञापन

5 of 7
मोहम्मद सिराज
अतिरिक्त उपयुक्त पुलिस केसीएस रघु वीर के मुताबिक क्रिकेटर ने पुलिस को बताया कि उनके जी-मेल और तीन सोशल मीडिया अकाउंट्स से रिश्तेदारों को अजीब मैसेज मिले।
विज्ञापन

6 of 7
मोहम्मद सिराज
एक जांचकर्ता अधिकारी ने खुलासा कर बताया, 'सिराज का सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने वाले हैकर ने सेल फोन का नंबर नया पासवर्ड बनाया था। हमें उसकी जांच मिली और तब पता चला कि बेगमपत में चौकीदार का 14 साल का बेटा यह शरारत करने वाला शख्स हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मोहम्मद सिराज
एक वरिष्ठ जांचकर्ता अधिकारी ने कहा, 'क्रिकेटर के शिकायत दर्ज कराने के बाद पता चला कि 14 साल के लड़के ने सिराज के इंटरनेट प्रोटोकॉल एड्रेस को हासिल करके अकाउंट हैक किया। हालांकि, सिराज के शिकायत दर्ज कराने के बाद अब यह देखना होगा कि किस कानून का उल्लंघन इस युवा ने किया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें