फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

INDvSA: चेतेश्वर पुजारा के नाम दर्ज हुआ ऐसा 'रिकॉर्ड', कोई नहीं करना चाहेगा बराबरी

Wed, 24 Jan 2018 04:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File
जोहान्सबर्ग में टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले सेशन में एक बार फिर भारतीय बल्लेबाजों ने निराश किया। ओपनर के एल राहुल और मुरली विजय सस्ते में अफ्रीकी तेज गेंदबाजों के शिकार होकर पवेलियन लौट गए। 

इन दोनों के आउट होने के बाद क्रीज पर विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने किसी तरह टीम इंडिया का लंच तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। हालांकि इस बीच पुजारा ने एक ऐसा कीर्तिमान अपने नाम दर्ज करा बैठे, जिसे वह कभी बनाना न चाहते होंगे। आइए जानते हैं पहले सेशन में क्या-क्या रिकॉर्ड बने...
विज्ञापन

2 of 5
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : File
अपने करियर का 50वां टेस्ट खेल रहे फिलेंडर ने केएल राहुल को खाता भी नहीं खोलने दिया और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक के हाथों कैच आउट कराया। उनके आउट होने के बाद क्रीज पर टीम इंडिया की नई 'दीवार' चेतेश्वर पुजारा आए। 

उन्होंने इस मैच में अपना खाता खोलने के लिए 53 गेंदों का सामना किया। इसी के साथ वह दूसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने अपना खाता खोलने के लिए 50 से ज्यादा गेंद ली हों। 
 
विज्ञापन

3 of 5
राजेश चौहान - फोटो : File
टीम इंडिया की ओर से अपना खाता खोलने के लिए सबसे ज्यादा गेंद खेलने का रिकॉर्ड पूर्व बल्लेबाज राजेश चौहान के नाम है। चौहान ने श्रीलंका के खिलाफ 1994 में अहमदाबाद टेस्ट में 57 बॉल खेलकर अपना खाता खोला था।

4 of 5
स्टुर्अट ब्रॉड - फोटो : File
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के नाम सबसे ज्यादा गेंद खेलकर अपना खाता खोलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2013 में ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ 63 बॉल पर अपना पहला रन बनाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कागिसो रबाडा - फोटो : File
इन सबके बीच दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा के नाम भी एक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। रबाडा ने बीते दो साल में 91 विकेट अपने नाम किए, ऐसे करने वाले वह दुनिया के एकमात्र तेज गेंदबाज हैं। 

रबाडा के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने का कीर्तिमान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के नाम है, उन्होंने बीते दो साल में 90 विकेट लिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें